कुरुक्षेत्र : हरियाणा रोडवेज की बस पलटी, 24 यात्री घायल

हरिभूमि न्यूज. कुरुक्षेत्र
इस्माईलाबाद के गांव मलिकपुर के पास हरियाणा रोडवेज की बस पलटने से बस में सवार दो दर्जन सवारियां घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए पिहोवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बस में लगभग 60 सवारियां बैठी थी। बस भिवानी से चंडीगढ़ जा रही थी।
जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज भिवानी डिपो की किलोमीटर स्कीम की बस के चालक का इस्माईलाबाद के गांव मलिकपुर के समीप अचानक संतुलन बिगड़ गया जिससे बस पास के खेत में पलट गई। बस पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े और शीशा तोड़कर किसी तरह से यात्रियों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने घायल यात्रियों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। बची हुई सवारियों को अन्य बसों के माध्यम से गंतव्य तक भेजा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS