Haryana : रोडवेज कर्मचारियों ने किया चक्का जाम, यात्री दिखे बे-बस

Haryana : रोडवेज कर्मचारियों ने किया चक्का जाम, यात्री दिखे बे-बस
X
अंबाला बस स्टैंड में रोडवेज कर्मचारी राजवीर की हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से आक्रोशित कर्मचारियों ने पूरे प्रदेश में रोडवेज का चक्का जाम कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक कर्मचारी की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Haryana : अंबाला बस स्टैंड में रोडवेज कर्मचारी राजवीर की हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से आक्रोशित कर्मचारियों ने पूरे प्रदेश में रोडवेज का चक्का जाम कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक कर्मचारी की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। ऐसे में यात्री काफी परेशान नजर आए और बस स्टैंड पर बस चलने का इंतजार करते रहे।

रोडवेज कर्मचारी की हत्या के बाद परिवार के सदस्य न्याय की गुहार लगाते हुए भटक रहे है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। ऐसे में परिजन मृतक के पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर रोडवेज डिपो पहुंच गए और शव रखकर नारेबाजी करने लगे। ऐसे में रोडवेज कर्मचारी यूनियन भी उनके समर्थन में आ गई और पूरे प्रदेश में चक्का जाम करने की घोषणा कर दी। इसी कड़ी में रोडवेज कर्मचारियों ने बुधवार को चक्का जाम किया, जिसके कारण यात्री बेबस नजर आए। काफी देर इंतजार करने के बाद यात्रियों को मायूस होकर अपने घर वापस लौटना पड़ा। हरियाणा रोडवेज यूनियन के स्टेट वाइस प्रेसिडेंट प्रवीन अहलावत का कहना था कि उनकी मंशा किसी भी यात्री को परेशान करने की नहीं है। वह केवल अपने मृतक साथी कर्मचारी के परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और इसीलिए उन्होंने रोडवेज का चक्का जाम किया है। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना उन्होंने पहले ही सोशल मीडिया पर डाल दी थी।

उन्होंने बताया कि पिछले पांच रोज से उनके मृतक साथी का परिवार न्याय के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहा है, लेकिन सरकार और प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। यही वजह है कि उन्हें चक्का जाम करना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनके मृतक साथी कर्मचारी के परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वह चक्का जाम के फैसले को वापस नहीं लेंगे। रोडवेज के चक्का जाम के दौरान रोडवेज बस डिपो पर पुलिस बल भी तैनात रहा।

यह भी पढ़ें - Rohtak : एलाइट पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन हुए कड़े मुकाबले

Tags

Next Story