Haryana Roadways : जींद डिपो को मिलेगी 35 नई बसें

Haryana Roadways : जींद डिपो को मिलेगी 35 नई बसें
X
फिलहाल जींद डिपो में 149 रोडवेज बस हैं जिसमें किलोमीटर स्कीम की 22 बस भी शामिल हैं। इसके अलावा 110 परिवहन समिति की बसें भी चल रही हैं। 35 नई बस आने पर डिपो में रोडवेज बसों की संख्या 184 हो जाएगी।

हरिभूमि न्यूज :जींद

हरियाणा प्रदेश के रोडवेज बेड़े में नई बसें शामिल की जाएंगी। इनमें जींद डिपो में 35 नई रोडवेज बसें उपलब्ध होंगी। बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को जहां बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी बसें उपलब्ध हो सकेंगी।

फिलहाल जींद डिपो में 149 रोडवेज बस हैं जिसमें किलोमीटर स्कीम की 22 बस भी शामिल हैं। इसके अलावा 110 परिवहन समिति की बसें भी चल रही हैं। 35 नई बस आने पर डिपो में रोडवेज बसों की संख्या 184 हो जाएगी। वर्ष 2018 में डिपो में 30 बस शामिल की गई थी। नई बस शामिल होने पर बसों को कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, बरवाला जैसे रूटों पर चलाया जा सकता है। हकम प्रदेश मुख्य संगठन सचिव अनूप लाठर ने बताया कि सरकार द्वारा रोडवेज बेड़े में 809 नई बसें शामिल की जानी हैं और इनमें से जींद डिपो में 35 नई बसें आएंगी। जिले की आबादी इस समय 14 लाख से ज्यादा है। जिले की आबादी के हिसाब से डिपो में कम से कम 200 रोडवेज बस होनी चाहिए थी। उम्मीद है कि सरकार जल्द ही और नई बसें रोडवेज बेड़े में शामिल करेगी।

खरीद प्रक्रिया शुरू : जींद डिपो के महाप्रबंधक गुलाब सिंह दूहन ने बताया कि जींद डिपो को भी 35 नई बसें मिलेंगी। इसके लिए खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन बसों को सुविधानुसार लंबे रूटों पर चलाया जाएगा। यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जाएगी।

Tags

Next Story