Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज के बेडे़ में शामिल हुई नई बसें, लंबे रूटों पर भेजने की तैयारी

सोनीपत। हरियाणा रोडवेज विभाग के सोनीपत बस डिपो में विभाग की तरफ से चार नई बसों को भेजा गया है। जिन्हें विभाग के बेड़े में शामिल किया गया है। उक्त बसों को लंबे रूठों पर भेजा गया है। जिनमें से पांच बसों को शिमला व कटड़ा जम्मू रूट पर भेजा गया है। जबकि दो बसों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। प्रक्रिया पूरी होने पर उक्त बसो को सड़कों पर उतारा जाएगा। डिपो में नई बसें पहुंचने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
बता दें कि सोनीपत डिपो मेंं करीब पांच साल से कोई नई बसें नहीं आई। हर साल बसों के कंडम होने से डिपो में बसों की संख्या कम होती चली गई। जिससे विभिन्न रूटों पर यात्रियों को बसों की कमी का सामना करना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि डिपो में व्यवस्था बनाए रखने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए अक्टूबर 2021 में 40 बसों की डिमांड भेजी थी। हालांकि मुख्यालय की तरफ से इनमें से 25 नई बसों की मंजूरी दी गई थी। डिपो के लिए नई बसें आने की मंजूरी के करीब 10 माह बाद डिपो में 7 नई बसें पहुंची हैं। अन्य बसें भी जल्द पहुंचने की उम्मीद है। सभी बसें पहुंचने के बाद विभिन्न रूटों पर बनी बसों की कमी को दूर किया जा सकेगा।
सोनीपत में इस माह 7 नई बसें भेजी
डिपो के बेड़े में बसों की संख्या काफी कम हो चुकी है। विभाग की तरफ से इस माह 7 नई बसें भेजी है। जिनको लंबे रूठो पर चलाया जा रहा है। दो बसों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। जिसे जल्द पूरा कर लिया जायेगा। बेडे़ में 18 बसों को जल्द भेजने का आश्वासन उच्च अधिकारियों की तरफ से मिला है। बसें आने पर काफी कमी दूर हो सकेगी। - राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS