नकल रोकने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड करवाएगा नकल उन्मूलन निबंध लेखन प्रतियोगिता

नकल रोकने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड करवाएगा नकल उन्मूलन निबंध लेखन प्रतियोगिता
X
हरियाणा राज्य में परीक्षाओं में नकल की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा नकल रोको अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है। जिसका आगाज 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों की नकल उन्मूलन निबंध लेखन प्रतियोगिता के आयोजन से किया जाएगा। इस आशय की जानकारी बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने दी।

डॉ. जगबीर बोर्ड मुख्यालय पर प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ एक वर्चुअल मीटिंग को संबोधित कर रहे थे । इस अवसर पर बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि बोर्ड की परीक्षाएं नकल रहित संचालित करना उनकी प्राथमिकता है तथा इसके लिए शिक्षा विभाग विशेषकर जिला शिक्षा अधिकारियों की सक्त्रिय भागीदारी अति आवश्यक है।

उन्होंने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से नकल रोकने के उपायों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने आगे कहा कि नकल रोकने में शिक्षकों की भी अहम भूमिका है तथा परीक्षाओं को नकल रहित संचालित करवाने में उन्हें पूर्ण कतर्व्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य करना होगा। वे राष्ट्र निर्माता होने के नाते अपने कतर्व्य से विमुख नहीं हो सकते।

उन्होंने कहा कि बच्चों की यह प्रतियोगिता बहुत ही उद्देश्य पूर्ण तथा समसामयिक है। जिसके बहुत शानदार परिणाम आने के प्रति हम आशान्वित है। इस अवसर पर बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने कहा कि बच्चों की प्रतियोगिता के आयोजन से नकल रोको अभियान को एक शुभ शुरूआत मिलेगी और यह एक जन-आन्दोलन बनेगा।

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रतियोगिता से सम्बन्धित सभी बिन्दुओं बारे शिक्षा बोर्ड द्वारा शीघ्र ही सूचना जारी की जाएगी। उन्होंने सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों से यह अपील की है कि वे इस अभियान से हार्दिक तौर पर जुड़े इस प्रतियोगिता का अहम हिस्सा बने और नकल की बुराई पर विजयश्री प्राप्त करने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

Tags

Next Story