हरियाणा की टीम का राजस्थान में छापा, भ्रूण लिंग जांच करवाता पकड़ा दलाल

हरियाणा की टीम का राजस्थान में छापा, भ्रूण लिंग जांच करवाता पकड़ा दलाल
X
डिकॉय पेशेंट बनाकर नारनौल से महेंद्रगढ़ भेजी थी महिला, दलाल उसे महेंद्रगढ़ व सतनाली के रास्ते राजस्थान के चिड़ावा लेकर पहुंचा। बाहर आकर दलाल ने महिला को कहा- लड़का है, मौके पर रुपयों सहित पकड़ा

हरिभूमि न्यूज : नारनौल

स्वास्थ्य विभाग की टीम भ्रूण लिंग जांच के गिरोह को पकड़ने में रात-दिन जुटी है। शुक्रवार को नारनौल की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजस्थान के चिड़ावा शहर में जाकर छापेमारी की। इस दौरान दलाल को पकड़ा। दलाल के पास दी गई रकम 22 हजार रुपये भी बरामद किए गए। यह कार्रवाई चिड़ावा में सरकारी अस्पताल के सामने राज सोनेाग्राफी के नाम से चल रहे संस्थान में की गई। हालांकि संस्थान इस मामले से पूरी तरह अनजान रहा। अल्ट्रासाउंड होने के बाद दलाल ने बाहर आकर डिकॉय पेशेंट को पेट में लड़का होने की बात कही। उसी वक्त इशारा मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दलाल को पकड़ा और स्थानीय स्वास्थ्य व पुलिस प्रशासन को मामले से अवगत करवाया गया। समाचार लिखे जाने तक जयपुर से चलकर एसआईबी टीम मौके पर पहुंची थी और कागजी कार्रवाई में लगी हुई थी।

कई दिनों से स्वास्थ्य विभाग ऐसे गिरोह सदस्य तक पहुंचने की ताक में था। इसी बीच सतपाल नामक व्यक्ति से संपर्क किया गया। व्यक्ति ने महिला से एडवांस में 22 हजार रुपये और बाकी मौके पर 22 हजार देने की डिमांड की। सौदा तय होने के बाद व्यक्ति के ऑनलाइन अकाउंट में 22 हजार की राशि भेजी गई। इसके बाद व्यक्ति ने डिकॉय को शुक्रवार सुबह महेंद्रगढ़ आने को कहा। महिला महेंद्रगढ़ पहुंची तो वह महेंद्रगढ़ की बजाय उसे सतनाली के रास्ते राजस्थान के जिला ­ाुं­ाुनूं के शहर चिड़ावा पहुंचा। इस दौरान व्यक्ति ने महिला ने बाकी 22 हजार की राशि भी हासिल कर ली थी। वह महिला को चिड़ावा में सरकारी अस्पताल के नजदीक राज सोनोग्राफी संस्थान में लेकर गया। वहां कागजी कार्रवाई के बाद चिकित्सक राहुल देव ने महिला का अल्ट्रासाउंड किया। इसके बाद बाहर निकलते ही व्यक्ति ने महिला से कहा कि पेट में लड़का है। यह कहते ही डिकॉय पेशेंट बनी महिला ने टीम को इशारा कर दिया। मौके पर ही नारनौल से पीछा कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने व्यक्ति सतपाल को पकड़ लिया।

Tags

Next Story