हरियाणा काे मिलेगी नए विधानसभा भवन की सौगात, CM मनोहर लाल ने किया साइट का दौरा

चंडीगढ़। हरियाणा को पंजाब से अलग नया विधानसभा भवन मिलेगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज सुबह चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा के नए भवन का निर्माण करने के लिए प्रस्तावित साइट का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने आईटी पार्क रोड़ पर रेलवे स्टेशन के नजदीक लाईट-प्वाइंट पर यूटी चंडीगढ़ की जमीन में हरियाणा विधानसभा के नए भवन के लिए सुझाई गई साइट का दौरा किया। उन्होंने दो अन्य साइट्स के बारे में भी अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान उनके साथ हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता भी साथ थे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उक्त साइट के बारे में अर्बन प्लानिंग डिपार्टमैंट चंडीगढ़ के अधिकारियों से नक्शे के माध्यम से विस्तार से जानकारी ली। करीब 10 एकड़ की इस साइट की लंबाई-चौड़ाई व अन्य पैमाइश बारे पूछताछ की जिस पर अधिकारियों ने जमीन के मालिकाना हक व अन्य औपचारिकताओं बारे बताया। इस अवसर पर यूटी चंडीगढ़ के एडवाइजर धर्मपाल, यूटी चंडीगढ़ प्रशासन के गृह सचिव नितिन कुमार यादव, हाऊसिंग बोर्ड हरियाणा के मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी जोशी, चंडीगढ़ प्रशासन के उपायुक्त विनय प्रताप सिंह के अलावा हरियाणा व यूटी चंडीगढ़ के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS