Weather Update: हरियाणा में जारी ठंड का कहर, जानें किस जिले में कितना रहा तापमान

Weather Update: हरियाणा में जारी ठंड का कहर, जानें किस जिले में कितना रहा तापमान
X
हरियाणा में ठंड का कहर जारी है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी बर्फीली हवाएं थम सी गई। जानिए किन शहरों का कितना तापमान

हरियाणा में ठंड का कहर जारी है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी बर्फीली हवाएं थम सी गई है। इसलिए सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में दिन और रात्रि के तापमान में उछाल आया है। आमजन को आफत भरी शीतलहर और हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत मिली है। वर्तमान परिदृश्य में मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी मात्रा में हिमपात और पंजाब पर एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन बन गया है। जिसकी वजह से हवाओं की दिशा और गति में बदलाव होने से सम्पूर्ण इलाके में शीत लहर और हाड़ कंपा देने वाली ठंड का दौर थम सा गया है।

सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर लगातार चल रही बर्फीली हवाओं की जगह दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी हवाओं ने अपना स्थान ले लिया है। जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात्रि तापमान में बढ़ोतरी दर्ज बुधवार हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया है। बुधवार हरियाणा एनसीआर दिल्ली में रात्रि के तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस से 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कुछ स्थानों पर एक ही दिन में 5.0 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इसी प्रकार सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में दिन के तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस से 23.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। आज बुधवार हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम प्रणाली का प्रभाव देखने को मिला विपरीत पवनों के मिलन की वजह से सुबह से आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है। एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव से शीत लहर और हाड़ कंपा देने वाली ठंड से आमजन को आफत भरी ठंड से राहत मिली है। साथ ही साथ मौजूद मौसम प्रणाली द्वारा हरियाणा के उत्तरी और पूर्वी हिस्से पानीपत से ऊपर में हल्की बारिश की गतिविधियों को 12-13 जनवरी के दौरान हल्की बारिश और एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना बन रही है।

इस मौसमी प्रणाली द्वारा शेष हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आंशिक असर ही देखने को मिलेगा। केवल सीमित स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। आज हरियाणा के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में हल्की बादल वाही ही देखने को मिली जबकि हरियाणा के उत्तरी जिलों में सघन बादल वाही देखने को मिली। साथ ही साथ सुबह से शाम सूर्य देव की चमकदार धूप खिली रहने से आमजन को आफत भरी ठंड से राहत मिली। साथ ही पूर्वी तेज गति से हवाओं का प्रभाव देखने को मिला।

पीजी कॉलेज में पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आज जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। यहां क्रमश 23.5 डिग्री सेल्सियस और 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं जिला महेंद्रगढ़ में रात्रि के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान क्रमश 4.6 डिग्री सेल्सियस और 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। एक दिन पहले जिला महेंद्रगढ़ में महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान 3.9 था, जिसमें 5.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

नारनौल में मामूली 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल की रात सबसे ठंडी और दिन सबसे गर्म रहा है। मौसम प्रणाली हरियाणा एनसीआर दिल्ली से 14 जनवरी को आगे निकल जाएगी और एक बार फिर से उत्तरी बर्फीली हवाओं का रुख मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली की तरफ हो जाएगा और गंभीर शीतलहर कड़ाके की ठंड, पाला जमने की स्थिति के साथ कोहरा अपने तीखे तेवरों से आगाज करेगा।


शहरों के नाम

न्यूनतम

अधिकतम

चंडीगढ़

9.1

12.0

अंबाला

8.5

12.2

हिसार

7.1

15.9

नारनौल

4.6

23.5

रोहतक

7.8

16.1

भिवानी

4.7

15.3

सिरसा

6.4

16.5

फतेहाबाद

7.1

16.0

गुरुग्राम

5.8

19.3

­झज्जर

7.1

19.0

कुरुक्षेत्र

9.6

14.0

महेंद्रगढ़

9.3

20.8












Tags

Next Story