Haryana Weather : हरियाणा में कई दिन गर्मी से राहत नहीं, अभी और बढ़ेगा तापमान, इन जिलो के लिए अलर्ट जारी

Haryana Weather : हरियाणा में कई दिन गर्मी से राहत नहीं, अभी और बढ़ेगा तापमान, इन जिलो के लिए अलर्ट जारी
X
बुधवार को हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 40.0 से 46.0 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 से 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Mausam Ki Jankari : वर्तमान में बलूचिस्तान और थार के मरुस्थल की गर्म पश्चिमी शुष्क हवाओं की वजह से अधिकतर मैदानी राज्यों राजस्थान, हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में भीषण गर्मी और लू तीखे तेवरों से आगाज किए हुए हैं। जिस कारण सम्पूर्ण इलाके में तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में इलाके में वर्तमान में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव नदारद है। हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है और भीषण गर्मी शबाब पर है।

हरियाणा के मध्य में एक तिरछी टर्फ रेखा बनी हुई है जिस कारण पश्चिमी दक्षिणी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर, पलवल, फरीदाबाद, गुड़गांव, सोहना तावडू में सीधे पश्चिमी गर्म शुष्क हवाओं की वजह से भीषण गर्मी जारी है। इन स्थानों पर भारतीय मौसम विभाग ने 15 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। जबकि हरियाणा के मध्य और उत्तरी पूर्वी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, जींद, कैथल, रोहतक, पानीपत व सोनीपत में पूर्वी पवनों की वजह से गर्मी का प्रभाव कम देखने को मिल रहा है परंतु इन जिलों में हवाओं में नमी की वजह से उमस और पसीने वाली गर्मी से आमजन परेशान हैं। इन जिलों पर भारतीय मौसम विभाग ने 15 तारिख तक येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

बुधवार को हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 40.0 से 46.0 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 से 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले आने वाले चार दिनों तक हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर मौसम शुष्क और गर्म बना रहने और भीषण आग उगलती गर्मी के साथ तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। साथ ही पश्चिमी दक्षिणी जिलों में भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना है। अनेक स्थानों पर दोपहर बाद तेज़ गति से धुल भरी हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर हल्की बादल वाही भी देखने को मिलेगी।

Tags

Next Story