Haryana Weather Update : हरियाणा में बढ़ने लगी ठंड, 10 डिग्री से नीचे पहुंचा कई शहरों का तापमान, जानिए मौसम का हाल

Haryana Weather Update : हरियाणा में बढ़ने लगी ठंड, 10 डिग्री से नीचे पहुंचा कई शहरों का तापमान, जानिए मौसम का हाल
X
शुक्रवार को हरियाणा में 8.0 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गुड़गांव सबसे ठंडा रहा। सम्पूर्ण इलाके में 5 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिस कारण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पारा गोते लगाने लगा है

Mausam Ki Jankari

देश के उत्तरी मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में हिमालय की ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। तापमान में लगातार गिरावट जारी है और कुछ स्थानों पर सुबह के समय धुंध भी देखने को मिल रही है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार भारी मात्रा में बर्फबारी हो रही है और सम्पूर्ण इलाके में लगातार उत्तरी पश्चिमी बर्फिली पवनों का आगाज जारी है। सम्पूर्ण इलाके में 5 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिस कारण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पारा गोते लगाने लगा है और दो-तीन दिनों में ही 5.0 -7.0 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई है। आमजन को अब सुबह शाम के साथ दिन में भी ठंड का अहसास होने लगा है।

वर्तमान में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है। कल भी एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने जा रहा है जिस कारण भारी मात्रा में हिमपात होने की संभावना है। मैदानी राज्यों में इस मौसम प्रणाली का कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा, केवल ठंड में बढ़ोतरी होगी। जिसकी वजह से आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज होगी और सम्पूर्ण मैदानी राज्यों राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में ठंड और बढेगी। शुक्रवार को सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में राजस्थान का फतेहपुर एग्रो सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। दूसरे स्थान पर पंजाब के जालंधर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस और तीसरे स्थान पर भटिंडा में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसी प्रकार हरियाणा में 8.0 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गुड़गांव सबसे ठंडा रहा। नारनौल का तापमान 8.5 डिग्री जबकि कौल कैथल में 8.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 24.0 से 27.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में दिन और रात्रि के तापमान में गिरावट जारी रहेंगी मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा के शहरों का न्यूनतम तापमान

गुड़गांव में 8.0 डिग्री, नारनौल में 8.5 डिग्री, कौल कैथल में 8.6 डिग्री, बालसमन्द हिसार में 8.7 डिग्री, सिवानी भिवानी में 8.8 डिग्री, फतेहाबाद में 8.9 डिग्री, सोनीपत में 9.2 डिग्री, करनाल में 9.2 डिग्री, अम्बाला में 9.2 डिग्री, महेंद्रगढ़ में 9.4 डिग्री, जींद में 9.6 डिग्री, इंद्री करनाल में 9.7 डिग्री, सिरसा में 9.7 डिग्री, झज्जर में 9.9 डिग्री, मेवात में 9.9 डिग्री, महेंद्रगढ़ Aws 10.2 डिग्री, यमुनानगर में 10.3 डिग्री, चंडीगढ़ सिटी में 10.8 डिग्री, रोहतक में 11.0 डिग्री, कुरूक्षेत्र में 11.3 डिग्री, भिवानी में 11.5 डिग्री, पंचकूला में 12.2 डिग्री और अम्बाला 12.7 डिग्री सेल्सियस

स्रोत : भारतीय मौसम विभाग

Tags

Next Story