Haryana Weather Update : हरियाणा में गर्मी फिर रिर्टन, पांच दिन बाद झमाझम बारिश के साथ होगी मानसून की एंट्री

Haryana Weather Update : मैदानी राज्यों राजस्थान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अभी मरूस्थलीय गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी और उमस और पसीने वाली गर्मी अपने तीखे तेवरों से आगाज किये हुए है साथ ही जिसकी वजह से वर्तमान समय में मानसून भी आगे नहीं बढ़ पा रहा है। लेकिन आने वाले पांच छः दिनों में सम्पूर्ण इलाके में एक बार फिर से हवाओं का रूख बदल जाएगा और पूर्वी हवाएं चलेंगी और मानसून की गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी।
मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले पांच छः दिनों तक जिला महेंद्रगढ़ में मौसम शुष्क रहने वाला है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। उसके बाद हरियाणा एनसीआर दिल्ली में झमाझम बारिश के साथ मानसून की एंट्री होगी। वर्तमान परिदृश्य में अभी पश्चिमी शुष्क हवाओं का प्रभुत्व स्थापित हो गया है जिसकी वजह हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अभी मानसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल नहीं है। जब तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पश्चिमी हवाओं का जोर रहेगा तब तक मानसून आगे नहीं बढ़ सकता है। 28 जून के बाद हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पूर्वी हवाओं का रूख पूर्वी नमी वाली पवनों का हों जाएगा और जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में मानसून आगे बढ़ सकेगा और 1 जुलाई तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली का सम्पूर्ण इलाका मानसून की बारिश से सराबोर हो जाएगा। क्योंकि हवाओं की परिस्थितियां और दिशा भी मानसून की सक्रियता के लिए महत्वपूर्ण कारक होता है।
गत वर्ष 2021 में भी पश्चिमी हवाओं की वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून 13 जुलाई को रिकॉर्ड देरी से पहुंचा था। हरियाणा एनसीआर दिल्ली और विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ में जैसे ही हवाएं के रूख में बदलाव होगा उसके साथ ही मानसून झूमकर आगे बढ़ेगा । लेकिन अभी एक सप्ताह का इंतजार करना होगा । इस दौरान अधिकतर हरियाणा एनसीआर के हिस्से में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है।प्रदेशभर से प्री-मानसून की बारिश गायब होते ही तापमान में उछाल आया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS