Haryana : पश्चिमी विक्षोभ 14 जून को होगा सक्रिय, 18 तक बादलवाही व हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

Haryana : पश्चिमी विक्षोभ 14 जून को होगा सक्रिय, 18 तक बादलवाही व हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
X
हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। 14 जून को एक नया ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने व अरब सागर पर बना चक्रवातीय तूफान विपरजॉय का वर्तमान ट्रेक बदल गया है। जिसका प्रभाव उत्तरी मैदानी राज्यों में देखने को मिलेगा।

Haryana : हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में मौसम (Weather) में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। 14 जून को एक नया ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने व अरब सागर पर बना चक्रवातीय तूफान विपरजॉय का वर्तमान ट्रेक बदल गया है। जिसका प्रभाव उत्तरी मैदानी राज्यों राजस्थान व हरियाणा, एनसीआर दिल्ली पर आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा।

मौसम विशेषज्ञ डाॅ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। वर्तमान में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अंधड़ व हल्की बारिश/बूंदाबांदी हो रही है। इसके बावजूद सम्पूर्ण हरियाणा व एनसीआर दिल्ली उमसभरी पसीने वाली गर्मी की चपेट में है, क्योंकि पश्चिमी शुष्क हवाएं अरब सागर पर बना चक्रवातीय तूफान, विपरजॉय की वजह से दक्षिणी पश्चिमी होने से उत्तरी मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में गर्म आद्रनमी वाली हवाओं की वजह से पसीने वाली गर्मी अपने तीखे तेवरों से आगाज किए हुए है। इससे पहले शनिवार को 18 जिलों में तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया व कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, लेकिन रविवार हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस से 39.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस से 26.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अधिकतर स्थानों पर 14-18 जून के दौरान बादलवाही, तेज गति से हवा, अंधड़ चलने व हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है।

यह भी पढ़ें -डॉ. रमेश ठाकुर का लेख : बालश्रम के समाधान बहुतेरे

Tags

Next Story