हरियाणा होगा रेलवे फाटक मुक्त, 2023 तक यह सड़क होगी फोरलेन

हरियाणा सरकार पूरे प्रदेश को फाटक-मुक्त करना चाहती है ताकि न तो दुर्घटनाओं का खतरा रहे और न ही लोगों का समय खराब हो। प्रत्येक फाटक की जगह आरओबी या आरयूबी बनाने के लिए प्रयासरत है। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला (Deputy Chief Minister Dushyant Chautala) ने यह जानकारी हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान सदन की एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में दी।
डिप्टी सीएम ने बताया कि झज्जर जिला के गांव झाड़ली में छुछकवास-मातनहेल-बहु-करोली रोड़ क्रोसिंग रेवाड़ी-भटिंडा लाइन पर रेलवे ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव है। वर्ष 2018-19 के लिए रेलवे की पिंक-बुक में कार्य स्वीकृत किया गया है और रेलवे द्वारा जीएडी को मंजूरी दी गई है। उक्त आरओबी के निर्माण के लिए 43.64 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।उन्होंने यह भी बताया कि इस आरओबी के अलावा वैकल्पिक सड़क पर भी कोई व्यवस्था करेंगे ताकि उस क्षेत्र में जाम की समस्या न हो सके। उपमुख्यमंत्री ने एक अन्य सदस्य द्वारा छुछकवास बाई-पास से संबंधित पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि इसके लिए ई-भूमि पोर्टल पर जमीन के लिए आवेदन मांगे गए हैं, प्रक्रिया पूरी होने पर जल्द ही कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
कुरुक्षेत्र से यमुनानगर तक सड़क को फोर-लेन कर दिया जाएगा
उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने बताया कि वर्ष 2023 से पहले कुरुक्षेत्र से यमुनानगर तक सड़क को फोर-लेन कर दिया जाएगा। डिप्टी सीएम ने बताया कि कुरुक्षेत्र से यमुनानगर तक सडक़ की कुल लंबाई 41.15 किलोमीटर है, इसमें से 20 किलोमीटर यमुनानगर जिला में और 21.15 किलोमीटर कुरुक्षेत्र जिला में पड़ती है। उन्होंने बताया कि उक्त यमुनानगर जिला में पडऩे वाली सडक़ में से 4.18 किलोमीटर पहले से ही फोर-लेन है, इसी प्रकार कुरुक्षेत्र जिला में पडऩे वाली उक्त सडक़ में से 7.85 किलोमीटर सडक़ फोर-लेन है।उन्होंने बताया कि शेष सडक़ 29.12 किलोमीटर को हाइब्रिड-एन्युइटी मोड के तहत फोर-लेन करने का प्रस्ताव है। दुष्यन्त चौटाला ने बताया कि इस सड़क को फोर-लेन करने के लिए 6 माह में डीपीआर तैयार हो जाएगी और वर्ष 2023 से पहले इसका निर्माण कर दिया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS