राहत की खबर : ट्रेन के जरिये हरियाणा को जल्द मिलेगी ऑक्सीजन की खेप

राहत की खबर : ट्रेन के जरिये हरियाणा को जल्द मिलेगी ऑक्सीजन की खेप
X
हरियाणा में ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए राउरकेला से ऑक्सीजन लोड करने हेतु Oxygen Express फरीदाबाद से निकल चुकी है।

भारतीय रेल की देश के विभिन्न हिस्सों में तरल चिकित्सा ऑक्सीजन पहुंचाने की यात्रा जारी है। अब तक, 510 मीट्रिक टन से अधिक तरल चिकित्सा ऑक्सीजन (एलएमओ) महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली में पहुंचाई गई है। हरियाणा सरकार ने भी ऑक्सीजन एक्सप्रेस के लिए भारतीय रेलवे से अनुरोध किया था। हरियाणा में ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए राउरकेला से ऑक्सीजन लोड करने हेतु एक Oxygen Express फरीदाबाद से राउरकेला, ओडिशा के लिए निकल चुकी है। अब तक की योजना के अनुसार प्रत्येक 5 टैंकरों की क्षमता वाली 2 ऑक्सीजन एक्सप्रेस विशेष रूप से हरियाणा के लिए चलाई जाएंगी। रेल मंत्री पीयुष गोयल ने ट‍्वीट के माध्यम से भी यह जानकारी दी है।

मध्य प्रदेश ने आज सुबह 64 मीट्रिक टन से अधिक तरल चिकित्सा ऑक्सीजन के साथ अपनी पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस प्राप्त की है। मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर इन टैंकरों को उतारा गया। इनमें जबलपुर में 1 टैंकर, भोपाल में 2 टैंकर और सागर में 3 टैंकर उतारे गए हैं। लखनऊ के लिए चौथी ऑक्सीजन एक्सप्रेस आज एलएमओ के तीन टैंकरों को लेकर लखनऊ पहुँचेगी। एक और खाली रैक (छठा) लखनऊ से बोकारो के रास्ते में है, जो उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाले ऑक्सीजन टैंकर का एक और सैट लाएगा। ऑक्सीजन एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश को निरंतर राज्य के निवासियों के लिए निर्बाध ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है। भारतीय रेलवे ने अब तक उत्तर प्रदेश को 202 मीट्रिक टन, महाराष्ट्र को 174 मीट्रिक टन, दिल्ली को 70 मीट्रिक टन और मध्य प्रदेश को 64 मीट्रिक टन तरल ऑक्सीजन पहुंचाई है।


Tags

Next Story