हरियाणा महिला कांस्टेबल भर्ती : गलत जानकारी देने वाली अभ्यर्थियों पर होगी कार्रवाई, HSSC चेयरमैन बोले- अब ऐसे भरी जाएंगी खाली सीट

योगेंद्र शर्मा. चंडीगढ़
हरियाणा में महिला सिपाही की भर्ती और उस दौरान गलत जानकारी साझा करने के बाद वेरिफिकेशन और जांच पड़ताल के दौरान गलत जानकारी मिलने के बाद में लगभग 750 युवतियों ने खुद ही अपना दावा वापस ले लिया था। उन्होंने स्वीकार कर लिया था कि जानबूझकर गलत जानकारी भर दी गई थी, लेकिन आयोग की कार्रवाई की चेतावनी के बाद में उन्होंने क्लेम वापस ले लिया था। इतना ही नहीं 72 की ओर से बार-बार कार्रवाई की चेतावनी के बावजूद विड्रा नहीं किया गया था।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग चेयरमैन भोपाल खदरी ने बुधवार को बताया कि 1100 महिला सिपाही की भर्ती के दौरान 72 चयनित महिला सिपाही ने गलत जानकारी दी थी। भर्ती के नतीजे आने के ठीक पहले अभ्यर्थियों से जानकारी मांगी थी और पूछा गया था कि किसी ने आवेदन में ग़लती से सोशल पात्रता (आर्थिक आधार) को लेकर नीति के तहत नम्बर लिए हैं, तो वे गलत जानकारी देने की सूरत में अपना क्लेम विड्रॉ कर लें क्याेंकि बाद में उन पर कार्रवाई होगी। इस चेतावनी के बाद में 750 अभ्यर्थियों ने खुद क्लेम वापस ले लिया और महिला कांस्टेबल का फाइनल रिजल्ट जारी हुआ। जिसके बाद में इस भर्ती के दौरान 72 युवतियां भी मिली हैं जिनका महिला पुलिस सिपाही के लिए चयन हुआ है लेकिन उन्होंने नौकरी प्राप्त करने के लिए गलत जानकारी देने में गुरेज नहीं की।
इन 72 महिला सिपाही को 28 जनवरी तक इस संबंध में एक शपथ पत्र ( एफिडेविट ) हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में देने के लिए कहा गया था। अब इनके विरुद्ध कार्रवाई का विकल्प खुला हुआ है। चेयरमैन भोपाल सिंह ने कहा इस महिला पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में अगर चयनित महिला सिपाही को बाहर किया जाता है, तो खाली पदों पर प्रतीक्षा सूची के हिसाब से बचे हुए अभ्यर्थियों को मौका मिल जाएगा। आयोग चेयरमैन का कहना है कि केवल महिला सिपाही नहीं बल्कि पुरुष भर्ती में करीब 125 लोग पकड़े हैं, जो फर्जीवाड़े में शामिल हैं। वैरिफिकेशन और भर्ती की प्रक्रिया इस तरह से जारी रहेगी।
सीटों को नहीं रहने देंगे खाली, लो मेरिट बनानी होगी तो बनेगी
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी का कहना है कि हम सीटों को खाली नहीं रहने देंगे, भले ही इसके लिए लो मेरिट बनानी पड़े। महिला सिपाहियों की भर्ती को पूरा करने की बात उन्होंने दोहराई और कहा कि गलत जानकारी साझा करने वालों पर एक्शन होगा। लेकिन आयोग ने भविष्य खराब नहीं हो इस बात का खास ध्यान रखते हए एक मौका दिया है। इसके बावजूद उन्होंने सही जानकारी नहीं दी, तो उन्हें कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS