हरियाणा महिला विकास निगम फ्री देगा ड्राइविंग और सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग, यहां करना होगा आवेदन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में अंत्योदय के भाव के साथ बीपीएल परिवारों की महिलाओं व लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाया है, जिसके तहत हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से पात्र परिवारों की महिलाओं लड़कियों को चालक व आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा पहले चरण में झज्जर, कैथल, रोहतक, जींद तथा पानीपत जिलों की इच्छुक पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि चालक प्रशिक्षण व आत्मरक्षा प्रशिक्षण लेने की इच्छुक महिलाएं और लड़कियां 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। आवेदन प्रोफार्मा निगम के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता। आवेदन के साथ वांछित प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां ईमेल [email protected] के माध्यम से भेजनी होंगी। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे। इच्छुक पात्र आवेदक द्वारा अपना दूरभाष नंबर, ईमेल तथा सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने की सूरत में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि हरियाणा महिला विकास निगम, पंचकूला द्वारा केवल बीपीएल परिवारों की लड़कियों व महिलाओं के लिए बहादुरगढ़ तथा कैथल में 21 दिन का चालक प्रशिक्षण तथा आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाली महिला व लडक़ी हरियाणा राज्य की मूल निवासी तथा आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उसकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए। इसमें शैक्षणिक योग्यता को वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा, आवेदक की अच्छी दृष्टि हो दृष्टिहीनता न हो। वहीं उनके पास वैध लर्नर लाइसेंस होना चाहिए। प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को एक हजार रुपए वजीफा भी दिया जाएगा तथा प्रशिक्षण अवधि के दौरान नि:शुल्क खान-पान तथा ठहरने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए संबंधित जिला प्रबंधक, महिला विकास निगम से संपर्क किया जा सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS