24 से 26 अगस्त तक MDU रोहतक में नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता, पूरे देश के पहलवान लेंगे भाग

24 से 26 अगस्त तक MDU रोहतक में नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता, पूरे देश के पहलवान लेंगे भाग
X
अंडर-15 और 20 आयु वर्ग में ये स्पर्धाएं करवाई जा रही हैं। प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद बृजभूषण करेंगे।

हरिभूमि न्यूज : रोहतक

हरियाण रेसलिंग एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष रोहतास सिंह नांदल ने बताया कि संघ 24 से 26 अगस्त तक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खेल परिसर में ब्यॉज एवं गर्ल कुश्ती की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। सोमवार को विश्वविद्यालय के फैकल्टी हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नांदल ने कहा कि अंडर-15 और 20 आयु वर्ग में ये स्पर्धाएं करवाई जा रही हैं। इनमें पूरे देश के पहलवान भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि बीते 20 साल में पहली बार हरियाणा में कुश्ती की राष्ट्रीय स्पर्धाओं का आयोजन करवाया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद बृजभूषण करेंगे। जबकि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल बतौर विशिष्ट अतिथि इस मौके पर मौजूद रहेंगे। रोहतास सिंह नांदल ने बताया कि शुभारम्भ पर कुश्ती में कॉमनवेल्थ के मेडल विजेता खिलाड़ियों और उनके माता-पिता को भारतीय कुश्ती संघ की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।

प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां पूरी

संगठन के राज्य अध्यक्ष रोहतास नांदल ने कहा कि प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। पूरे देश से आने वाले मेहमान खिलाड़ियों की आवाभगत में एसोसिएशन की तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। नांदल ने बताया कि स्पर्धा में 700 के करीब लड़के-लड़कियां भाग लेंगी। पत्रकार वार्ता में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि संगठन को प्रतियोगिता के लिए जिन भी संसाधनों की जरूरत पड़ेगी। वह मुहैया करवाई जाएगी। ढुल ने कहा कि पूरे देश से खिलाड़ी स्पर्धा में शामिल हो रहे हैं। इसलिए विश्वविद्यालय की भी यह ड्यूटी बनती है कि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़ा। ढुल ने बताया कि एमडीयू का खेल की दुनिया में अपना ही स्थान है। प्रतिस्पर्धा राष्ट्रीय हों या अंतर राष्ट्रीय एमडीयू खेल खिलाड़ी न केवल उनमें भाग लेते हैं। बल्कि वे मेडल और ट्राफी भी जीतकर लाते हैं।

Tags

Next Story