हरियाणा : एकतरफा प्यार में सिरफिरे युवक ने अपहरण के बाद किया युवती का मर्डर, दोनों हाथ और पैर तोड़े

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के मुजेसर थाना क्षेत्र में सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्यार में युवती का अपहरण कर हत्या कर दी। आरोपी युवती को बुरी तरह पीटकर घायल करने के बाद सडक़ किनारे छोडक़र चला गया था। वहां से उसे अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। मरने से पहले युवती ने आरोपी युवक का नाम अपने भाई को बताया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवती का नाम रोशनी उम्र 19 साल थी। वह यहां डबुआ चौक के पास अपने बहनोई के घर रहती थी। महेेंद्र नाम का आरोपी युवक भी डबुआ का रहने वाला है और शादीशुदा है।
सुबह ड्यूटी केे लिए निकली थी युवती
युवती के बहनोई राजू ने बताया कि वह व्हर्लपूल चौक के पास एक फैक्ट्री में काम करती थी। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे घर से ड्यूटी गई थी। रात को वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका कुछ पता नहीं लगा। उसका फोन भी बंद था। सुबह साढ़े पांच बजे रोशनी के भाई के नंबर पर एक अनजान नंबर से काल आई। काल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि एक युवती लहूलुहान हालत में सडक़ किनारे पड़ी है। उसने ही आपका नंबर बताकर काल करने को कहा है।
रातभर सडक़ किनारे पड़ी रही युवती
सूचना मिलते ही परिवार के सभी लोग घटनास्थल पर पहुंचे। जहां रोशनी लहूलुहान हालत में पड़ी हुई थी। उसने अपने भाई किशन को बताया कि महेंद्र ने उसका ये हाल किया है। महेंद्र उसे फैक्ट्री के बाहर से रात को अपने साथ जबरदस्ती लेकर चला गया और इसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट की। घायल अवस्था में उसे सडक़ किनारे छोडक़र चला गया, जहां वह रातभर पड़ी रही। परिजन ने उसे बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोशनी की जब मेडिकल जांच हुई तो सामने आया कि उसके दोनों हाथ और पैर तोड़े गए थे। उसे किसी डंडे से भी मारा गया था।
शादीशुदा है आरोपी
राजू ने बताया कि आरोपी महेंद्र शादीशुदा है। वह रोशनी को तीन साल से जानता था। रोशनी ने उससे एक साल से बात करना बंद कर दिया था। तबसे वह उसे परेशान कर रहा था। महेंद्र के खिलाफ डबुआ थाने में एक साल पहले शिकायत भी दी गई थी। उस वक्त पुलिस ने मामले में समझौता भी करा दिया था। पिछले कुछ दिन से महेंद्र फिर उसकी बहन को परेशान करने लगा था।डबुआ थाना प्रभारी श्रीभगवान का कहना है कि आरोपी फरार है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS