महेंद्रगढ़ : हवलदार दीवान सिंह का सैन्य सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

हरिभूमि न्यूज : महेंद्रगढ़
हवलदार दीवान सिंह पुत्र सरदार सिंह यादव का गुरुवार को उनके पैतृक गांव आनावास में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार (Funeral) किया गया। दीवान सिंह सितंबर 1988 को सीआरपीएफ झाडोदा कैंप में भर्ती हुए थे। उस समय उनकी 112 नवंबर बटालियन थी। वर्तमान में दीवान सिंह 81 नंबर बटालियन राष्ट्र सुरक्षा एवं सेवा केंद्र जसपुर रांची झारखंड में तैनात थे। उनकी आयु 45 वर्ष थी, 13 सितंबर को उनको बुखार हुआ था। उनहें रांची अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 2 दिन भर्ती रहे बुखार पर काबू नहीं पाया गया। 15 सितंबर को सवा छह बजे बजे हृदय गति रुकने की वजह से वे शहीद हो गए।
गांव वालों का इस दु:खद घटना की जानकारी मिली तब पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पूरे गांव में बड़ा भारी सन्नाटा मातम छाया हुआ है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। वही पत्नी सुमन देवी सदमे में हैं दिन में कई बार बेहोश हो जाती हैं। दीवान सिंह के दो बच्चं हैं बेटा सोनू बीएससी फाइनल में पढ़ रहा है, बेटी प्रमिला बीएससी प्रथम वर्ष में पढ़ रही है। दीवान सिंह के पार्थिव शरीर को बुधवार को हवाई जहाज से दिल्ली लाया गया था। दिल्ली से लाते-लाते रात 11 बजे महेंद्रगढ़ पहुंचे, जिसके कारण यादव धर्मशाला में ठहरना पड़ा। प्रात: साढ़े सात बजे 122 नंबर बटालियन के मुखिया इस्पेक्टर संजय कुमार श्रीवास व सिपाही सुरेंद्र कुमार की पूरी टीम के साथ गांव आनावास पहुंची। जहां पर सभी ग्राम वासियों रिश्तेदार काफी संख्या में एकत्रित थे। कुछ देर के लिए दीवान सिंह के पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए घर पर रखा गया। लगभग 9 बजे श्मशान में लगाया गया भगवान सिंह अमर रहे, भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से अंतरिक्ष गुंजायमान हो रहा था। सेना के जवानों द्वारा बंदूक झूकाकर सलामी दी गई व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
अंतिम यात्रा में राव रामकुमार, सूबेदार हरि सिंह, डॉक्टर संजय गुढ़ा, डॉक्टर कृष्ण, पूरणमल, प्रदीप, सरपंच मुकेश, महेंद्र, हनुमान सिंह, सुरेंद्र खाया, नथुराम, अजय कुमार, श्री राम सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS