HBSE : अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय 9वीं-12वीं एनरोलमेंट के लिए 3 फरवरी से यहां करें ऑनलाइन आवेदन...

HBSE : अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय 9वीं-12वीं एनरोलमेंट के लिए 3 फरवरी से यहां करें ऑनलाइन आवेदन...
X
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वी.पी.यादव ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं छात्रों के लिए एनरोलमेंट आवेदन ऑनलाइन भरने के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। सभी विद्यालय मुखिया बिना विलम्ब शुल्क के 3 फरवरी से 6 फरवरी, 2023 तक आवेदन करना सुनिश्चित करें।

भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से अराजकीय अस्थाई सम्बद्धता प्राप्त विद्यालय शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत छात्रों के एनरोलमेंट रिटर्न 3 फरवरी से बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक https://school.bseh.net पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वी.पी.यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार ने शुक्रवार को बताया कि शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं छात्रों के लिए एनरोलमेंट आवेदन ऑनलाइन भरने के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। सभी विद्यालय मुखिया बिना विलम्ब शुल्क के 3 फरवरी से 6 फरवरी, 2023 तक आवेदन करना सुनिश्चित करें। इसके बाद प्रत्येक छात्र विलम्ब शुल्क 200/- रूपये सहित 7 फरवरी से 8 फरवरी, 300/- रूपये विलम्ब शुल्क सहित 9 फरवरी से 10 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। छात्रों के विवरणों में शुद्धि 9 फरवरी से 10 फरवरी तक करना सुनिश्चित करें।

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि विद्यालयों द्वारा शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए एनरोलमेंट रिटर्न निर्धारित शुल्क के साथ एक बार में (एकमुश्त) ऑनलाइन भरी जानी है। हरियाणा राज्य के विद्यार्थियों के लिए 150/- रूपये प्रति विद्यार्थी एवं अन्य राज्यों/बोर्डों से आए विद्यार्थियों के लिए 200/-रूपये प्रति विद्यार्थी शुल्क भरा जाना है। इसके अतिरिक्त कक्षा 9वीं व 11वीं के विद्यार्थियों को 50/-रूपये प्रति विद्यार्थी प्रश्र पत्र शुल्क एनरोलमेंट शुल्क के साथ ऑनलाइन जमा करवाना होगा। एनरोलमेंट शुल्क व प्रश्र पत्र आई.सी.आई.सी.आई.(ICICI) बैंक द्वारा गेट्वे पेमैंट के माध्यम से भरा जाना हैं।

उन्होंने आगे बताया कि सभी विद्यालय अपने विद्यार्थियों के एनरोलमेंट रिटर्न फार्म उपरोक्त तिथियों में निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन जमा करवाना सुनिश्चित करें। उपरोक्त बारे विस्तृत दिशा-निर्देश बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन रिटर्न भरते समय किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई के लिए हेल्पलाईन नम्बर 01664-254302, मोबाइल नम्बर 9728666953, 9992761425 एवं दूरभाष नम्बर 01664-244171 से 176 पर Ext. 110 या 164 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त ई-मेल- [email protected] & [email protected] पर भी ई-मेल भेजी जा सकती है।

Tags

Next Story