हरियाणा में 2 दिन बार फिर HCS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने दो दिन बाद फिर तुरंत प्रभाव से 6 एचसीएस अधिकारियों ( HCS Officers Transfer ) के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। 22 सितंबर को 22 एचसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था। इससे कुछ दिन पहले भी 17 सितंबर को प्रदेश में एक आईएएस और 50 एचसीएस अधिकारियों को तबादला किया था।
नए आदेश में सतपाल शर्मा को कंट्रोलर, प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी तथा प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग का अतिरिक्त सचिव लगाया गया है। वीरेंद्र सिंह को बाढड़ा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। अनिल कुमार यादव को बहादुरगढ़ का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। नवीन कुमार को चरखी दादरी का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। ज्योति को खरखोदा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। अमित को समालखा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS