Mausam Ki Jankari : हरियाणा में गर्मी पूरे उफान पर, गर्म हवाओं ने किया बेहाल

हिसार : पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण मानसूनी हवाओं के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियों नहीं बन पा रही है। इसके चलते प्रदेश में गर्मी पूरे उफान पर है। गर्मी के कारण हर कोई बेहाल है। दिन और रात में चलनी वाली गर्म हवाओं के कारण जनजीवन पर व्यापक असर देखने को मिल रहा है। अधिकतम पारे के साथ-साथ न्यूनतम पारे में भी वृद्धि हुई है। पिछले तीन दिनों में अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। बुधवार को हिसार का अधिकतम पारा 43.5 तथा न्यूनतम पारा 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हिसार व आसपास के एरिया में अगले 48 घंटे में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। इसके बाद मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है।
हकृवि के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को विशेषकर उत्तर-पश्चिमी व दक्षिण क्षेत्रों धूलभरी हवाओं चलने की संभावना है। इसके साथ-साथ मानसूनी टर्फ रेखा थोड़ी नीचे आने की उम्मीद को देखते प्रदेश के विशेषकर उत्तरी जिलों में यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल व आसपास के क्षेत्रों में 2 जुलाई की देर रात्रि से 4 जुलाई के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश होगा। इसके अलावा राज्य के अन्य क्षेत्रों में आंशिक बादल व कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे बाद में दिन के तापमान में हल्की गिरावट के आसार है।
अघोषित कटों ने बढ़ाई मुश्किलें : गर्मी बढ़ने के साथ ही दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के ट्रांसफार्मर भी हांफने लगे है। मानसून के आगमन में हो रही देरी के चलते बिजली की डिमांड बढ़ गई है। ग्रामीण एरिया के साथ-साथ शहरी एरिया में भी अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। अघोषित कटों ने लोगों की मुश्किल और अधिक बढ़ा दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS