चिट्टा तस्कर नाइजीरियन युवक हिसार से गिरफ्तार

हिसार। पुलिस ने नशीले पदार्थों के व्यापार में संलिप्त नाइजीरियन नागरिक लागोस नाइजीरिया को काबू किया है। वर्तमान में आरोपित फ्रैंक मिचल दिल्ली के मोहन गार्डन के लक्ष्मी विहार में रहता है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश करके उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो हरियाणा की पुलिस टीम ने बस स्टैंड हिसार से फतेहाबाद निवासी हिमालया उर्फ रोबिन को 34 ग्राम हेरोइन/चिट्टा सहित काबू किया था और उसे आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस चौकी बस स्टैंड हिसार पुलिस के सुपुर्द किया था। पुलिस टीम ने आरोपित हिमालया उर्फ रोबिन को अदालत से 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था
सहायक उप निरीक्षक राम चन्द्र ने बताया कि रिमांड के दौरान हिमालया उर्फ रोबिन ने बताया कि वह यह हेरोइन/चिट्ठा दिल्ली से एक नाइजीरियन नागरिक से लाया था। हिमालया उर्फ रोबिन की निशानदेही पर उपरोक्त नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित नाइजीरियन नागरिक को आगामी पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS