हिसार में नशा तस्करों के मकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

हिसार में नशा तस्करों के मकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर
X
जिला प्रशासन ने शनिवार सुबह हिसार के अंबेडकर बस्ती में 2 महिलाओं समेत 4 नशा तस्करों के मकानों पर बुलडोजर चलवाया। इस क्रम में...

हिसार: जिला प्रशासन ने शनिवार सुबह अंबेडकर बस्ती में 2 महिलाओं समेत 4 नशा तस्करों के मकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू की। आरोप है कि लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की जमीन पर कब्जा कर घर बना रखे हैं। बता दें कि सितंबर माह में प्रशासन पहले इसी बस्ती में 1 महिला समेत 2 तस्करों के घरों पर बुलडोजर चला चुका है। मौके पर 2 डी.एस.पी. की अगुवाई में 350-400 महिला एवं पुरुष कर्मी तैनात रहें। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते किसी तरह का कोई विरोध नहीं हुआ।


पुलिस प्रशासन ने वीरवार को अंबेडकर बस्ती के रणधीर, बलबीर, बिमला, वेद उर्फ वेदो देवी के घरों के बाहर मकान खाली करने संबंधी नोटिस चस्पाए थे। उन चारों को मकान खाली करने के लिए 24 घंटे की मोहलत दी थी। पुलिस प्रशासन की जांच में उक्त चारों की संलिप्तता नशा तस्करी में पाई है। जांच के बाद पुलिस प्रशासन की तरफ से उनकी संपत्ति को मामले से अटैच किया गया था।


जब नशा तस्करों के मकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई हो रही थी। इस क्रम में मकान का एक हिस्सा बुलडोजर पर ही गिर गया। इस हादसे में बुलडोजर ऑपरेटर मामूली रूप से घायल हो गया। उसके हाथ में चोट लग गई जिसके कारण से उंगलियों से खून भी बहने लगा। नीचे देखें तस्वीरें।




Tags

Next Story