हिसार : निगम कर्मी कृष्ण के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग, डॉ. कमल गुप्ता के आवास के सामने लगाया जाम

हिसार : निगम कर्मी कृष्ण के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग, डॉ. कमल गुप्ता के आवास के सामने लगाया जाम
X
प्रदर्शनकारियों ने पशुपालकों द्वारा निगम कर्मी कृष्ण पर हमले के आरोपित की गिरफ्तारी की मांग उठाई। जाम के चलते मलिक चौक पर यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। काफी देर तक मंत्री के आवास के बाहर नारेबाजी चलती रही।

हिसार। करीब एक सप्ताह पूर्व पशु पकड़ने वाली टीम में शामिल नगर निगम कर्मी कृष्ण के हमलावरों को गिरफ्तारी नहीं किए जाने से नाराज नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ ने बुधवार को शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के आवास के सामने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पशुपालकों द्वारा निगम कर्मी कृष्ण पर हमले के आरोपित की गिरफ्तारी की मांग उठाई। जाम के चलते मलिक चौक पर यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। काफी देर तक मंत्री के आवास के बाहर नारेबाजी चलती रही।

बाद में, मंत्री के पीए प्रदर्शनकारियों के बीच आए और कर्मचारियों से उनकी मांगों से संबंधित ज्ञापन लिया। उधर, कर्मियों की हड़ताल के चलते निगम कार्यालय में कामकाज प्रभावित रहा। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कई लोगों को मायूस होकर वापस जाना पड़ा।

इससे पूर्व, नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान राजेश बागड़ी ने बताया कि आज हमारी हड़ताल है और क्लेरिकल स्टाफ भी उनके साथ ही है। उन्होंने कहा कि निगम कर्मी कृष्ण के हमलावर आज तक गिरफ्तार नहीं किए गए हैं। इसके लिए निगम कर्मियों में भारी रोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर सरकार व पुलिस प्रशासन जरा भी गंभीर नहीं है।

यह था मामला

बता दें कि 15 फरवरी की सुबह नगर निगम की टीम महावीर कॉलोनी में पशु पकड़ने के लिए गई थी। इस दौरान मोनिया गुज्जर ने निगम कर्मी कृष्ण के साथ गाली-गलौच किया था और टांग तोड़ने की धमकी दी थी। आरोप है कि उसी दिन शाम को ही मोनिया गुज्जर और अन्यों ने निगम कर्मी कृष्ण पर लोहे की रॉड, लाठियों व डंडों से हमला कर घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल कृष्ण को तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। इस मामले में निगम प्रशासन की तरफ से आरोपितों पर एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल एसपी से भी मिला चुका है।

Tags

Next Story