Hisar : युवा महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में ओवरऑल चैम्पियन बना हरियाणा

Hisar : युवा महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में ओवरऑल चैम्पियन बना हरियाणा
X
  • ओवरऑल चैम्पियन बनने पर हरियाणा बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु ने दी बधाई
  • खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक के साथ जीती ट्रॉफी

Hisar : हरियाणा की महिलाओं ने युवा महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में ओवरऑल चैम्पियन ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। हरियाणा (Haryana) बॉक्सिंग संघ के महा सचिव रविंद्र पान्नू ने बताया कि इस चैम्पियनशिप में हरियाणा की बॉक्सर ने 8 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक के साथ ओवरऑल ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। यह उपलब्धि हरियाणा के लिए एक अच्छा संकेत है। युवा महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैम्पियनशिप का आयोजन भोपाल मध्य प्रदेश में संपन्न हुआ, जिसमें हरियाणा की 9 बॉक्सर ने पदक प्राप्त किए।

ओवरऑल चैम्पियन बनने पर हरियाणा बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु, सीनियर उपाध्यक्ष पंकज नैन (आई.पी.एस.), महा सचिव रविंद्र पान्नू, कैप्टन परवीर, ओमवीर हुड्डा, विक्रम ढुल, गुलशन पांचाल, हितेश देसवाल सहित अन्य ने विजेता बनी हरियाणा टीम को बधाई दी। प्रतियोगिता में भावना शर्मा (हिसार) ने 48 किलोग्राम में स्वर्ण, अंशु ने 50 किलोग्राम में स्वर्ण, मोहिनी ने 52 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, तनु ने 54 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, प्रिया ने 57 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, प्रांजल यादव (हिसार) ने 70 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, मुस्कान (रोहतक) ने 75 किलोग्राम में स्वर्ण पदक और कीर्ति (कैथल) ने 81 प्लस किलोग्राम में स्वर्ण पदक हरियाणा को दिलवाया। अंकुर यादव ने 63 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता।

यह भी पढ़ें - Deepender Hooda बोले : मनेठी एम्स की घोषणा के 8 साल बाद भी हरियाणा सरकार नहीं दिलवा पाई जमीन

Tags

Next Story