मंत्रिमंडल विस्तार : हिसार के विधायक डॉ कमल गुप्ता और टोहाना से विधायक देवेंद्र बबली बनेंगे मंत्री

मंत्रिमंडल विस्तार :  हिसार के विधायक डॉ कमल गुप्ता और  टोहाना से विधायक देवेंद्र बबली बनेंगे मंत्री
X
हरियाणा मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए देर रात्रि उनको महामहिम राज्यपाल बाँदारुदत्तात्रे की ओर से निमन्त्रण भेजा गया था।

हिसार के विधायक डॉ कमल गुप्ता आज राजभवन में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे। हरियाणा मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए देर रात्रि उनको महामहिम राज्यपाल बाँदारुदत्तात्रे की ओर से निमन्त्रण भेजा गया था।

विधायक मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूप वाला ने बताया कि आज सुबह विधायक डॉ कमल गुप्ता चंडीगढ़ स्थित राजभवन के लिए रवाना हो गए । मीडिया प्रभारी ने बताया कि भारी संख्या में आज भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक व शुभचिंतक शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

वे 2019 में दूसरी बार भारी मतों से जीत कर विधायक बने थे। 2014 में वे देश के बहुत बड़े उद्योगिक घराने को हरा कर विधायक बने थे। मेडिकल सर्जन की डिग्री प्राप्त उन्होंने सफल शल्य चिकित्सक के रूप में हिसार व अन्य स्थानों पर अपनी बहुमूल्य सेवाएं दी। मूलरूप से फतेबाद के पास भिरड़ाना गांव से संबंध रखते है। उनकी प्राथमिक शिक्षा चरखी दादरी में हुई। पिता जी श्री मनफूल सिंह जी पोस्ट मास्टर रहे इस कारण उनका स्थान्तरण प्रदेश के कई नगरो में होता रहा । उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि धार्मिक प्रवृति की रही है , इस कारण धार्मिक सनातन संस्कार उनमे कूट कूट कर भरे है। माता जी भी बहुत ही धार्मिक स्वभाव की महिला है। धर्मपत्नी डॉ प्रीतिमा गुप्ता सफल चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं देती रही है। एक बेटा व एक बेटी विवाहित उच्च शिक्षा प्राप्त है। 2014 में विधायक बनने के बाद उन्होंने सीपीएस का पद भी ग्रहण किया। वहीं टोहाना से विधायक देवेंद्र बबली भी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। विधायक के पारिवारिक सदस्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल शामिल होने के लिए चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं।

Tags

Next Story