Hisar : थप्पड़ की गूंज में चली गई वृद्ध की जान

हरिभूमि न्यूज, मंडी आदमपुर
मंडी आदमपुर। गांव कोहली में शुक्रवार देर रात सात आठ युवकों ने बीरबल के घर पर लाठी-डंडों (Sticks) से हमला बोल दिया। इस हमले में बीरबल, उनके लड़के सुरेश तथा वेद प्रकाश व उनके पोते विनोद को चोट आई जिन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया जहां 68 वर्षीय बीरबल ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। शिकायत के अनुसार यह हमला गांव के ही नवीन ने अपने साथियों के साथ मिलकर किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दो हफ्ते पहले नवीन बीरबल के घर के आगे से निकलता था और उन पर फब्तियां (Skips) कसता था इसी बात को लेकर नवीन तथा बीरबल के पोते विनोद के बीच कहासुनी हुई थी जिसमें विनोद ने नवीन को थप्पड़ मारा था।
इसी रंजिश के चलते नवीन ने अपने साथियों के साथ मिलकर यह हमला करवाया इस हमले में बीरबल को गंभीर चोटें आई और उन्होंने इलाज के दौरान अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। इस हमले में हमलवार पक्ष का भी रोहतास भी घायल हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS