Hisar : आढ़ती के साथ राइस मिलर ने की साढ़े 9 करोड़ की धोखाधड़ी

Hisar : आढ़ती के साथ राइस मिलर ने की साढ़े 9 करोड़ की धोखाधड़ी
X
एक आढ़ती से साढ़े 9 करोड़ की धोखाधड़ी की गई। पीड़ित आढ़ती ने करनाल की भगवती राइस मिल पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने राइस मिल मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Hisar : बरवाला कस्बे के एक आढ़ती से साढ़े 9 करोड़ की धोखाधड़ी की गई। पीड़ित आढ़ती ने करनाल (Karnal) की भगवती राइस मिल पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने राइस मिल मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

बरवाला के आढ़ती हनुमान ने बताया कि उसकी 2012 से भगवती राइस मिल के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंगला के साथ जान पहचान है। वह मंडी में काफी वर्षों से आढ़त का काम करता है। अजय सिंगला के साथ कई वर्षों से काम करने के कारण विश्वास बढ़ गया था। इसी विश्वास के कारण धान की सप्लाई करता रहा और बिल भेजता रहा। यह सिलसिला कई वर्षों से चलता आ रहा था। आढ़ती के अनुसार 31 मार्च 2023 तक उसका नौ करोड़ 50 लाख रुपये भगवती राइस मिल पर बकाया है। हिसाब किताब करने पर आरोपितों ने कहा कि जल्द ही आपको ये रकम दे देंगे। आढ़ती ने यह माल किसानों से खरीदा था। इसलिए किसान भी अपनी राशि के लिए बार-बार दबाव बना रहे थे। मिलर के साथ कई बार पंचायत भी हुई और वह पैसे देने की हामी भरता रहा लेकिन बाद में टाल-मटोल करता रहा।

पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि आढ़ती ने लाखों टन धान मिलर को बेचा और बाकायदा मार्केट फीस जमा भी करवाई। अजय सिंगला ने 2016 में अपनी फर्म भगवती राइस मिल का बैंक द्वारा अधिग्रहण किए जाने का बहाना बनाकर मिलर ने साढ़े नौ करोड़ की धोखाधड़ी की है। बरवाला पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें - Bahadurgarh : हत्या के बाद खेत में फेंका शव, गला घाेंटे जाने की आशंका


Tags

Next Story