Hisar : जिस होटल में ठहरी थाइलैंड की महिला, उसी के मालिक ने कर दिया रेप

Hisar :  जिस होटल में ठहरी थाइलैंड की महिला, उसी के मालिक ने कर दिया रेप
X
शहर एरिया के एक होटल (hotel) में विदेशी महिला से गैंगरेप हुआ है। विदेशी महिला थाइलैंड की रहने वाली है। महिला का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया गया और उसके 164 के बयान दर्ज करवाए गए हैं।

हिसार।

शहर एरिया के एक होटल में विदेशी महिला से रेप हुआ है। विदेशी महिला थाइलैंड की रहने वाली है। महिला का नागरिक अस्पताल (Civil hospital) में मेडिकल करवाया गया और उसके 164 के बयान दर्ज करवाए गए हैं।

इस मामले में पुलिस दो आरोपितों के खिलाफ धारा 376डी के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने रेड स्कवेयर मार्केट स्थित होटल के मालिक गुलशन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की दी शिकायत के अनुसार 40 वर्षीय विदेशी महिला (Foreign woman) 3 मार्च को दिल्ली पहुंची थी।

बाद में 6 अगस्त की रात को वह अपने दोस्तों के साथ हिसार आई थी। इस दौरान वह होटल में रूकी थी। महिला के अनुसार वह नशे की हालत में थी। इस दौरान होटल मालिक गुलशन ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसी बीच एक और व्यक्ति ने भी उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन वह भागकर होटल से बाहर आ गई। सुबह राहगीरों ने उसने महिला थाना भिजवाया। पुलिस प्रवक्ता विकास ने बताया कि विदेशी महिला की मेडिकल जांच करवाकर होटल मालिक गुलशन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले के दूसरे आरोपित के बारे में गुलशन से पूछताछ कर रही है।

Tags

Next Story