कोविड-19 महामारी के बीच Haryana विधानसभा का ऐतिहासिक सत्र शुरू, एक दिन ही चलेगी सदन की कार्यवाही

कोविड-19 महामारी के बीच बुधवार को हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया। इससे पहले बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक हुई इसमें डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और डिप्टी स्पीकर, गृह मंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी बैठक में मौजूद रहे। इसमें निर्णय लिया गया कि विधानसभा सत्र 1 दिन का ही होगा। यह पहला ऐसा मौका है जब नेता सदन (मुख्यमंत्री) और विधानसभा अध्यक्ष भी सदन में मौजूद नहीं हैं।
विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी उपाध्यक्ष रणबीर सिंह गंगवा निभा रहे हैं। वहीं दो गज की दूरी के मानक के अनुसार विधायकों को पहली बार दर्शक दीर्घा में भी बैठाया गया है। कोविड-19 के कारण पहली बार हरियाणा निवास में मीडिया गैलरी बनायी गयी है। कोविड-19 के कारण आम जनता को प्रवेश नहीं दिया गया है। वहीं सबसे पहले उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शोक प्रस्ताव पढ़ा और दिवंगत आत्माओं को परंपरा के अनुसार श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इसके बाद में सदन की कार्यवाही को प्रारंभ किया । वहीं प्रदेश की विधानसभा में यह पहला मौका है जब कोरोना के खौंफ के बीच में दर्शक दीर्घा, स्पीकर गैलरी और मीडिया गैलरी भी खाली रहेगी। मीडिया को हरियाणा निवास में लाइव लिंक दिया गया है। वहीं कांग्रेस के विधायक सदन में 'Corruption In COVID' लिखे मास्क पहनकर पहुंचे।
बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता कोरोनावायरस से संक्रमित होने के कारण अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक महिपाल ढांडा, असीम गोयल, हरविंदर कल्याण भी कोरोनावायरस से संक्रमित होने के कारण सदन में उपस्थित नहीं हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS