तैयारियां पूरी : खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पुरुष हॉकी लीग मैच शाहबाद में होंगे

खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2021 (Khelo India Youth Games- 2021) के पुरुष हॉकी लीग मैच का आयोजन शाहबाद एस्ट्रो ट्रफ खेल प्रांगण पर किया जाएगा। इस खेल स्टेडियम में सरकार की तरफ से उच्च स्तरीय सुविधाएं मुहैया करवाई है। इस विषय को जहन में रखकर ही इस स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखकर खेलों की तैयारियां पूरी की गई है।
उपायुक्त मुकुल कुमार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में शाहबाद में होने वाले पुरुष हॉकी मैचों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शाहबाद हॉकी स्टेडियम में पहुंचे। इससे पहले उपायुक्त मुकुल कुमार ने एस्ट्रो ट्रफ, नवनिर्मित गैलरी, चेंजिंग रूम, शौचालयों, पीने के पानी, ठहरने की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य सुविधाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया। इस दौरान जो थोडी कमियां रह गई थी उनको दुरूस्त करने के लिए खेल विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए शाहबाद हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों को जहन में रखकर तैयार किया गया है। इस हॉकी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए करीब 15 करोड़ रुपए का बजट राज्य सरकार की तरफ से खर्च किया जा रहा है। इस बजट में से 9 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से रात्रि मैचों के लिए फ्लड लाइट लगाने के आदेश जारी किए गए है। इस कार्य को करने का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है और इस विभाग को 4 करोड़ रुपए की राशि भी जमा करवा दी गई है।
उन्होंने कहा कि इस खेल स्टेडियम में 3 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से चेंजिंग रूम, हॉस्टल, शौचालयों का निर्माण किया गया है। इसमें 14 कमरे तैयार किए गए है। इन कमरों के साथ शौचालय भी अटैच है। यह सभी वातानुकूलित है और प्रयास किया गया है कि इन चेंजिंग रुम में फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं खिलाड़ियों को मिल सके। इन कमरों में खिलाड़ियों को ठहराया भी जा सकता है, इस विषय को जहन में रखकर ही सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। शाहबाद हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर रात्रि मैचों के आयोजन के लिए आधुनिक फ्लड लाइट लगाने के आदेश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जारी कर दिए गए है। इन फ्लड लाईटस् पर करीब 9 करोड़ 42 लाख रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। इस कार्य को जल्द पूरा करने के लिए 4 करोड़ रुपए की राशि पीडब्लयूडी को जारी कर दी गई है। इसके साथ ही दर्शकों और आमजन के लिए भी महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालयों का निर्माण किया गया है। इस कार्य पर 57 लाख रुपए की राशि खर्च की गई है। इस पूरे स्टेडियम के जीर्णोद्घार और कायाकल्प करने के लिए करीब 1 करोड़ 68 लाख रुपए का बजट खर्च किया गया है। इस बजट के अतिरिक्त एस्ट्रोटर्फ के पास विशेष गैलरी का निमार्ण करने के लिए 57 लाख का बजट उपलब्ध करवाया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS