हॉकी खिलाड़ियों को दी जाएंगी नि:शुल्क चिकित्सा सुविधाएं

हॉकी खिलाड़ियों को दी जाएंगी नि:शुल्क चिकित्सा सुविधाएं
X
डा. एचएस गिल ने हॉकी खिलाड़ियों को किटें वितरित करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। डा. गिल ने कहा कि यहां के हॉकी खिलाड़ियों की बदौलत आज शाहाबाद का नाम पूरे विश्व में जाना जाता है।

हरिभूमि न्यूज : कुरुक्षेत्र

मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम में आदेश ग्रुप के चेयरमेन डा. एचएस गिल ने हॉकी खिलाड़ियों को किटें वितरित करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। डा. गिल ने कहा कि यहां के हॉकी खिलाडि़यों की बदौलत आज शाहाबाद का नाम पूरे विश्व में जाना जाता है। उन्होंने नए खिलाड़ियों से कहा कि वह सीनियर खिलाड़ियों के संघर्ष को आदर्श बनाकर आगे बढ़े और अपने लक्ष्य को हासिल करें।

उन्होंने कहा कि खेल साधना की तरह होता है जितना अभ्यास करेंगे उतने ही ज्यादा परिपक्व खिलाड़ी बनेंगे। उन्होंने कहा कि शाहाबाद की मिट्टी के ही ओलंपियन संदीप सिंह ने अनूठा इतिहास रचा है और आज खेलमंत्री के पद पर प्रदेश को सेवाएं दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कोच अमनदीप सिंह को भी प्रेरित किया और कहा कि इसी मेहनत के साथ खिलाडि़यों को तैयार करते रहें। डा. गिल ने कहा कि स्टेडियम के हॉकी खिलाड़ियों को आदेश अस्प्ताल में नि:शुल्क चिकिस्ता सुविधाएं दी जाएंगी। कोच अमनदीप सिंह ने स्मृति चिन्ह के रूप में डा. गिल को हॉकी स्टिक भेंट की। इस अवसर पर आदेश अस्पताल के प्रबंधक हरिओम गुप्ता, कोच नेहा, कोच गुरप्रीत सिंह मौजूद रहे।


Tags

Next Story