होमगार्ड ने बाइक रोकने का किया इशारा, तो युवकों ने चला दी उस पर गोली

फरीदाबाद। नैशनल हाइवे स्थित गुडईयर चौक के पास सोमवार को दिन दहाड़े बाइक सवार 3 युवकों ने होमगार्ड (Homegaurd ) पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली हवा में चली गई। मगर उसका बारूद होमगार्ड के कंधे में जा लगा।
घायल होमगार्ड को अस्पताल में दाखिल कराया गया। गोली चलने पर अफरातफरी मच गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।सेक्टर-7 थाना पुलिस के अनुसार पलवल निवासी लख्मीचंद होमगार्ड में सिपाही लगा हुआ है। इन दिनों उसकी डयूटी ट्रैफिक स्टाफ के साथ लगी है। सोमवार दोपहर को ट्रैफिक पुलिस स्टाफ गुडइयर चौक के पास वाहनों की जांच कर रहा था।
होमगार्ड चेकिंग के लिए वाहन चालकों को रूकने का इशारा कर रहा था। इसी बीच फरीदाबाद की ओर से बाइक पर सवार 3 युवकों को देख होमगार्ड लख्मीचंद ने उन्हें रूकने का इशारा किया। आरोप है कि तभी बाइक पर पीछे बैठे युवक ने होमगार्ड पर गोली चला दी।
एसएचओ दिनेश कुमार ने बताया कि इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बाइक के नंबर के आधार पर एड्रेस तलाशा जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS