गृह मंत्री अनिल विज बीमार, जनता दरबार रद्द

गृह मंत्री अनिल विज बीमार, जनता दरबार रद्द
X
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के अस्वस्थ होने के कारण जनता दरबार इस शनिवार 28 जनवरी को नहीं लगेगा।

अम्बाला : हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के अस्वस्थ होने के कारण जनता दरबार इस शनिवार 28 जनवरी को नहीं लगेगा। गृह मंत्री अनिल विज के अस्वस्थ होने के कारण जनता दरबार नहीं लगेगा जबकि पूर्व में जनता दरबार आयोजित होने की जानकारी गई थी, मगर अब उनके अस्वस्थ होने के कारण इस शनिवार 28 जनवरी को जनता दरबार रद्द रहेगा।

गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार प्रदेशभर में प्रचलित है, जिसमें हजारों की संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर मंत्री के पास पहुंचते हैं। जनता दरबार में गृह मंत्री अनिल विज मौके पर ही लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश देते हैं।

Tags

Next Story