Janta Darbar : 11 फरवरी को नहीं लगेगा गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार, जानें क्यों

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज (Home and Health Minister Mr. Anil Vij) का जनता दरबार (Janata Darbar) इस शनिवार, दिनांक 11 फरवरी को बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की वजह से नहीं लगेगा। वहीं, अब गृह मंत्री अनिल विज हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को प्रदेश की जनता की समस्याओं को सुनेंगे। इसी तरह, अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को अब बुधवार अम्बाला छावनी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस (Ambala Cantonment PWD Rest House) में सुना जाएगा।
गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार प्रदेश में काफी प्रचलित है जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचते थे। मगर, इस शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के कारण जनता दरबार नहीं लगाया जाएगा। भविष्य में गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को ही अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित होगा। प्रदेश की जनता दूसरे और चौथे शनिवार जनता दरबार में अपनी समस्याएं लेकर आ सकती है।
वहीं, अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को गृह मंत्री अनिल विज अब हर बुधवार को अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सुनेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS