Home Minister Anil Vij बोले : एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त, भाजपा करेगी जीत दर्ज

- केजरीवाल भाषणों में कहते थे भ्रष्टाचारियों को जेल में डाला, अब स्वयं फंस रहे तो नियम अलग क्यों
- 70 साल तक देश में राज करने वाली कांग्रेस ने भारत को विकसित देश बनाने बारे क्या किया
Ambala : देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल के नतीजे आने पर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी की बढ़त दिखाई जा रही है और हमें लगता है कि भाजपा ही जीत दर्ज करेगी। गौरतलब है कि रविवार को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने है और समाचार चैनलों पर इससे पहले एग्जिट पोल नतीजे दिखाने प्रारंभ हो गए हैं।
आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली के सीएम अरविंद्र केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो लोगों से राय ली जाएगी कि केजरीवाल इस्तीफा दे या नहीं, इस संबंध में गृह मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल कहते थे कि जिसके खिलाफ भ्रष्टाचार के केस है, उन्हें पकड़कर अंदर डालना चाहिए। तो अब अपने बारे में अलग नियम क्यों। एक देश एक रूल सबके लिए एक सामान होने चाहिए। गौरतलब है कि आबकारी मामले में अरविंद केजरीवाल पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान कि देश से नफरत मिटाना व मोदी को हटाना उनका मकसद है, इस ब्यान पर जोरदार पलटवार करते हुए अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस के पास मोदी विरोध के अलावा कोई एजेंडा नहीं, यह देश को विकसित कैसे करेंगे। देश में विभिन्न समस्याओं का समाधान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास है, मोदी ही विकास कर रहे हैं। उनका लक्ष्य साल 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाना है जबकि 70 साल तक कांग्रेस का राज रहा, तब इन्होंने क्या किया और एक बार भी नहीं सोचा।
वहीं, राहुल गांधी के बयान कि अगर वे सत्ता में आते हैं तो स्वास्थ्य बीमा योजना पूरे देश में लागू करेंगे, इस पर गृह मंत्री ने कहा कि न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी, यह सभी को पता है। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा हरियाणा सरकार का ईवेंट मैनेजमेंट सरकार कहने वाले ब्यान पर अनिल विज ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा हर मामले में आखिरी छोर तक व्यक्ति को लाभ पहुंचाया जा रहा है और हर चीज ऑनलाइन है। अब हुड्डा साहब को क्या नजर नहीं आ रहा, यह उन्हें नहीं मालूम।
यह भी पढ़ें - Jind : नाबालिग से दुष्कर्म करने के जुर्म में दोषी को 20 साल का कारावास
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS