Home Minister Anil Vij बोले : हरियाणा में कबूतरबाजी मामलों को लेकर लाया जाएगा विधेयक

- धोखाधड़ी के नई एसआईटी द्वारा अभी तक 1008 मामले किए दर्ज
- नई एसआईटी ने 662 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, पुरानी व नई एसआईटी ने की 4,75,96,100 की रिकवरी
- कबूतरबाजी के मामलो में पीड़ित व्यक्तियों की सहायता हेतू हैल्पलाईन नंबर 80530-03400 जारी
Haryana : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में कबूतरबाजी, विदेश भेजने के लिए होने वाले धोखाधड़ी के नई एसआईटी द्वारा अब तक कुल 1008 अभियोग दर्ज किए गए, जिनके तहत 662 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। नई व पुरानी एसआईटी द्वारा अब तक कुल 4,75,96,100 (4 करोड़ 75 लाख 96 हजार 100) रुपए की रिकवरी की।
उन्होंने बताया कि नई एसआईटी द्वारा 17 अप्रैल, 2023 तक पिछले धोखाधड़ी के कुल 383 अभियोग दर्ज किए गए, जिनके तहत 153 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 17 अप्रैल, 2023 के बाद 12 दिसंबर, 2023 तक कुल 625 अभियोग दर्ज किए गए। कुल 509 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 2,94,38,300 (2 करोड़ 94 लाख 38 हजार 300) रुपए की रिकवरी की गई। 17 अप्रैल, 2023 के बाद अंबाला में 182 मामले दर्ज कर 196 लोगों को गिरफ्तार किया। इसी प्रकार, यमुनानगर में 63 मामले दर्ज कर 33 लोगों को गिरफ्तार किया। कुरूक्षेत्र 156 मामले दर्ज कर 90 लोगों को गिरफ्तार किया। पानीपत में 29 मामले दर्ज कर 18 लोगों को गिरफ्तार किया। रोहतक में 4 मामले दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया। भिवानी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। दादरी में एक मामला दर्ज हुआ।
सोनीपत में 3 मामले दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया। पंचकूला में 11 मामले दर्ज कर 8 लोगों को गिरफ्तार किया। करनाल में 48 मामले दर्ज कर 76 लोगों को गिरफ्तार किया। कैथल में 78 मामले दर्ज कर 67 लोगों को गिरफ्तार किया। नारनौल में 1 और नूंह में दो मामले दर्ज किए। फरीदाबाद और गुरूग्राम में एक-एक मामला दर्ज किया। हिसार में 7 मामले दर्ज कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया। सिरसा में 3 मामले दर्ज किए। जींद में 25 मामले दर्ज कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया। हांसी में दो मामले दर्ज किए। फतेहाबाद में 8 मामले दर्ज कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया।
पुरानी एसआईटी ने एक करोड़ 81 लाख 57 हजार 800 की रिकवरी की
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भारती अरोड़ा (रिटायर्ड) के नेतृत्व में 2 जून, 2020 को कबूतरबाजी के मामलों को निपटाने के लिए एक एस.आई.टी. का गठन किया गया था। भारती अरोड़ा के नेतृत्व में गठित एस.आई.टी. द्वारा 02 जून, 2020 से 30 नंबवर, 2021 तक कुल 486 अभियोग दर्ज हुए और 593 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान 1,81,57,800 (एक करोड़ 81 लाख 57 हजार 800) की रिकवरी की गई।
शिवास कविराज, पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला रेंज की अध्यक्षता में नई एस.आई.टी का गठन
उन्होंने बताया कि कबूतरबाजी/विदेश भेजने के लम्बित चल रहे मामलों को शीघ्र निपटाने के लिए और आम जनता से हो रही धोखाधड़ी की रोकथाम करने के लिए गत 17 अप्रैल, 2023 को शिवास कविराज, पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला रेंज, अम्बाला छावनी की अध्यक्षता में एक एस.आई.टी का गठन किया गया। जशनदीप सिंह रंधावा, पुलिस अधीक्षक अम्बाला और अभिषेक जोरवाल, पुलिस अधीक्षक कैथल (वर्तमान पुलिस उपायुक्त मुख्यालय फरीदाबाद) को इस एस.आई.टी. के सदस्यों के रूप में नियुक्त किए गए।
एस.आई.टी. द्वारा चल रहे अभियोगों के निपटारे के लिए एक-एक राजपत्रित अधिकारी को नोडल अधिकारी के तौर पर किया नियुक्त
गृह मंत्री ने बताया कि गत 17 अप्रैल, 2023 को नव नियुक्त एस.आई.टी. अध्यक्ष सिबास कविराज अम्बाला रेंज, अंबाला छावनी को हरियाणा के कबूतरबाजी से सम्बन्धित अनुसंधान अधीन/लंबित चल रहे कुल 383 पुराने अभियोग प्राप्त हुए थे। एस.आई.टी. द्वारा 20 अप्रैल, 2023 को प्रत्येक जिला में अनुसंधान अधीन/लंबित चल रहे अभियोगों के निपटारा व देखरेख हेतु एक-एक राजपत्रित अधिकारी को नोडल अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया।
हरियाणा में भी पंजाब व चण्डीगढ की तर्ज पर रजिस्ट्रेशन एवं रेगुलेशन आफ द ट्रैवेल एजेंसी एक्ट व रुल 2023 लागू हो
गृह मंत्री ने बताया कि हम विदेश भेजने वाले अवैध एजेन्ट/ट्रैवेल एजेन्ट/एजेंसियों पर लगाम कसने के लिए हरियाणा में भी पंजाब व चण्डीगढ़ की तर्ज पर रजिस्ट्रेशन एवं रेगुलेशन आफ द ट्रैवेल एजेन्सीज एक्ट व रुल 2023 लागू करने जा रहे हैं, जिसे आने वाले विधानसभा सत्र में रखा जाएगा। इस संबंध में रजिस्ट्रेशन एव रेगुलेशन आफ द ट्रैवेल एजेन्सीज एक्ट व रुल 2023 का प्रारुप तैयार कर लिया गया है। इस एक्ट में सजा, जुर्माना और सुरक्षा का प्रावधान किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS