हनीट्रैप : पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर रेप के नाम पर किया ब्लैकमेल, 12 लाख ठगने के बाद फिर दस लाख की डिमांड

हरिभूमि न्यूज. सोनीपत
बहालगढ़ थाना क्षेत्र में हनीट्रैप में युवक को फंसाकर लाखों रुपये वसूलने व लाखों रुपये की मांग फिर से करने के आरोप का मामला सामने आया हैं। पीड़ित का आरोप हैं रुपये न देने पर उसे फिर से धमकाने की धमकी दी जा रही हैं। जिसके चलते उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। उसकी हालत गंभीर हैं। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी हैं।
गांव पलड़ी निवासी महिला ने बताया कि उसका पति खेती-बाड़ी का काम करता हैं। गांव की ही एक महिला के पास आना-जाना था। दोनों को कई बार समझाया गया, लेकिन वह नहीं माने। यह दोनों अपनी इच्छा से 22 मार्च को कहीं पर चले गए थे। हमने परिवार के लोगों के साथ इनको मुरथल के कुबेर होटल के एक कमरे में पकड़ लिया था। इन दोनों को काफी समझाया और घर लेकर आ गए। उक्त महिला ने साजिश के तहत रविंद्र से संबंध बनाए थे। उसके बाद वह हनीट्रैप के अपने साथियों व परिजनों के साथ मिलकर दुष्कर्म शिकायत देने की धमकी दी।
महिला, उसका पति, सास और ससुर मिलकर रुपये की मांग करने लगे। इनको गांव में पंचायत करके 12 लाख रुपये दे दिए गए। उसके बाद अब फिर से 10 लाख रुपये देने का दबाव बनाने लगे। दस लाख रुपये और नहीं होने की बात कहने पर आरोपितों ने 31 मार्च की शाम को दुष्कर्म करने की शिकायत पुलिस को दी। वहीं रविंद्र ने आहत होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल में लेकर पहुंची। जहां उसका उपचार चल रहा हैं। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS