ऑनर किलिंग : जयपुर में हाइवे के पुल के नीचे मिला शव, प्रेम विवाह करने वाले लड़की के भाई पर हत्या का आरोप

ऑनर किलिंग : जयपुर में हाइवे के पुल के नीचे मिला शव, प्रेम विवाह करने वाले लड़की के भाई पर हत्या का आरोप
X
गांव खोड़ में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया। युवक ने अपने ही गांव की लड़की से प्रेम विवाह किया था। इस समय लड़की नारनौल सेफ हाउस में है। वहीं युवक का शव जयपुर के शाहपुरा कस्बे में हाइवे के पुल के नीचे मिला है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

हरिभूमि न्यूज नारनौल। गांव खोड़ में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया। युवक ने अपने ही गांव की लड़की से प्रेम विवाह किया था। इस समय लड़की नारनौल सेफ हाउस में है। वहीं युवक का शव जयपुर के शाहपुरा कस्बे में हाइवे के पुल के नीचे मिला है। मृतक वर्तमान ग्राम पंचायत में पंच था। आरोप है कि लड़की के भाई ने युवक का अपहरण किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। शुक्रवार को अटेली थाने में डीएसपी जितेंद्र ने घटना के बारे में जानकारी ली।

खोड़ गांव की एक युवती ने गांव के एक युुवक से गत 28 मार्च को झज्जर में प्रेम विवाह कर लिया था। लड़के के भाई विनय चौहान फौजी ने आरोप लगाते हुए बताया है कि इस बात का जब लड़की के परिजनों को पता चला तो लड़की के भाई संजय ने प्रेम विवाह करने वाले 26 वर्षीय दीपक का अपहरण कर लिया। दीपक को गाड़ी में बैठा कर रेवाड़ी लेकर गए। वहां से अन्य युवकों के साथ उसके भाई को बेरहमी से पीट कर मार दिया और कहीं फेंक दिया।

उन्होंने बताया कि राजस्थान पुलिस ने 30 मार्च को अज्ञात शव के रूप में शाहपुरा के हाईवे के पुल के नीचे से बरामद किया था। बता दें कि लड़की के भाई ने अटेली थाने में 27 मार्च को उसकी बहन को किसी व्यक्ति द्वारा अज्ञात स्थान पर छुपाने का मामला दर्ज किया था। उसके बाद अटेली पुलिस ने युवक के परिजनों द्वारा उनके लड़के का अपहरण करने का मामला दर्ज कराया था। अब मामले में नया मोड़ सामने आया है। बता दें कि लड़की बीए में पढ़ती है, जबकि लड़का एमए पास था।

क्या कहते है प्रभारी

अटेली थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि दोनों युवक-युवती ने प्रेम विवाह किया था। मृतक युवक के परिजनों की शिकायत पर पहले अपहरण का केस दर्ज किया था। अब शव मिलने के बाद उसी केस में धाराओं को जोड़ा जाएगा। अभी इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले को अटेली पुलिस ही देखेगी। जहां सहयोग की जरूरत होगी, वहां जयपुर पुलिस का सहयोग लिया जाएगा। अभी तक यह मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा लग रहा है। जांच पड़ताल के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

Tags

Next Story