महिला हॉकी खिलाड़ियों को थी प्रोत्साहन राशि बढ़ने औऱ अन्य घोषणाओं की थी आस, सम्मान समारोह से लौटीं निराश

महिला हॉकी खिलाड़ियों को थी प्रोत्साहन राशि बढ़ने औऱ अन्य घोषणाओं की थी आस, सम्मान समारोह से लौटीं निराश
X
कप्तान रानी रामपाल ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर खेल मंत्री संदीप सिंह को अवगत करा गया है। बाकी मांगों को लेकर भी बताया लेकिन उन्हें आश्वासन ही मिला है। हरियाणा में क्लास थ्री की नौकरी दी जा रही है, इससे ऊपर नौकरी तो रेलवे दे रहा है।

चंडीगढ़। शुक्रवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान महिला हॉकी टीम में हरियाणा की ओर से खेलने वाली सभी नौ युवतियां पहुंची हुईं थीं। इस दौरान उन सभी को सम्मान, राशि और स्मृति चिन्ह आदि सभी कुछ दिया गया लेकिन समारोह के अंत में इनके अभिभावक, लड़कियां उदास दिखाई दीं। उन्हें उम्मीद थी कि सभी खेलों में हरियाणा सबसे ज्यादा राशि दे रहा है, इसीलिए उनकी राशि में बढ़ोतरी होगी साथ ही उनकी नौकरी की श्रेणी, प्लाट संबंधी मांग को लेकर भी कोई घोषणा जरूर होगी। लेकिन सीएम अपने भाई के निधन के कारण से कार्यक्रम में नहीं आए।

कार्यक्रम समाप्त हो जाने के यहां अपनी बेटी और हाॅकी की लड़कियों को लेकर आए सरदार बूटा सिंह शाहाबाद मिलने वाली राशि को लेकर संतुष्ट नहीं दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि पचास लाख की राशि जो दी गई है, उसमें पहले पांच लाख तैयारी के लिए दी गई राशि काट ली गई है। इतना ही नहीं पचास लाख की राशि, तो बाकी राज्य भी अब दे रहे हैं, इसीलिए हमने हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिलकर भी अपनी मांग रखी थी। कप्तान रानी रामपाल ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर कार्यक्रम समाप्त हो जाने के बाद में खेल मंत्री संदीप सिंह को अवगत करा दिया गया है। बाकी मांगों को लेकर भी बताया गया लेकिन एक बार फिर से उन्हें आश्वासन ही मिला है। हरियाणा में क्लास थ्री की नौकरी दी जा रही है, इससे ऊपर नौकरी तो रेलवे दे रहा है। बूटा सिंह और लड़कियों का दावा है कि यूपी और पंजाब इससे ज्यादा दे रहा है, जबकि हरियाणा बाकी सभी खेलों में ज्यादा राशि दे रहा है, इसीलिए इसमें भी बढ़ानी चाहिए थी।

दो दिन पहले ही लड़कियां मिली थीं अनिल विज से

दो दिन पहले ही हाकी महिला टीम की आठ खिलाड़ी सरदार बूटा सिंह और विधाय़क रामकऱण काला को साथ में लेकर गृहमंत्री अनिल विज से मिलीं थीं। इस दौरान उन्होंने पचास लाख की राशि को बढ़ाने, प्लाट दिलाने और नौकरी की श्रेणी बदलने की मांग उठायी थी।

Tags

Next Story