जींद में भीषण हादसा : धान से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने 4 लोगों को मारी टक्कर, बाइक सवार महिला की मौत, दादी-पोती सहित 3 घायल

जींद में भीषण हादसा : धान से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने 4 लोगों को मारी टक्कर, बाइक सवार महिला की मौत, दादी-पोती सहित 3 घायल
X
घटना को अंजाम देकर चालक ट्रैक्टर ट्राली समेत मौके से भाग निकला। लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछा कर नहर पटरी पर पकड़ लिया। भीड़ का फायदा उठाकर चालक वहां से फरार होने में कामयाब हो गया।

हरिभूमि न्यूज : जींद

सफीदों के भागो देवी धर्माथ अस्पताल के निकट धान से भरी डबल ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक तथा दो राहगीरों को चपेट में ले लिया। जिसमें बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक चालक तथा राहगीर दादी-पोती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर चालक ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। शहर थाना सफीदों पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव मुआना निवासी रामकुमार 65 तथा गांव की ही महिला ओमी देवी भागो देवी अस्पताल के सामने से बाइक पर सवार होकर गुजर रहे थे। उस दौरान उनको धान से भरी डबल ट्रैक्टर ट्राली भी क्रॉस कर रही थी। अचानक उनका बाइक दोनों ट्रालियों के बीच आकर गिर गया। जिस पर ट्राली ओमी देवी को रौंदती हुई निकल गई। गिरने से रामकुमार को भी चोट आई। इतफाकिया उसी दौरान गांव मुआना निवासी सतबीरी 60 उसकी पौती समीना भी सड़क को क्रॉस कर रही थी। डबल ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें भी चपेट में ले लिया। जिसमे दोनों दादी पौती भी घायल हो गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने चारों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने ओमी देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना को अंजाम देकर चालक ट्रैक्टर ट्राली समेत मौके से भाग निकला। लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछा कर नहर पटरी पर पकड़ लिया। भीड़ का फायदा उठाकर चालक वहां से फरार होने में कामयाब हो गया। घटना की सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंच गए और धान से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों को कब्जे में ले लिया। शहर थाना सफीदों पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर थाना सफीदों प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देकर चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोडकर फरार हो गया। ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


हादसे में घायल बुजुर्ग और बच्ची।


Tags

Next Story