यमुनानगर में कामकाजी महिलाओं के लिए बनाया जाएगा हॉस्टल

हरिभूमि न्यूज. यमुनानगर
जिले मे कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। जिससे कामकाजी महिलाओं को आश्रय सुविधा प्रदान की जाएगी। हॉस्टल निर्माण को लेकर उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने मंगलवार को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मौजूद सदस्यों ने अपने विचार रखे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एंव बाल विकास विभाग सीमा प्रसाद ने बताया कि समाज में बहुत सी ऐसी महिलाएं है जिन्हें कामकाजी हॉस्टल सुविधा की आवश्यकता होती। जिसमे उन्हें उचित आश्रय उपलब्ध होता है। उपायुक्त ने बताया की वर्तमान मे अस्थाई तौर पर जिले के गर्ल्ज कॉलेज के हॉस्टलों मे यह सुविधा प्रदान की जा सकती है।
जिस पर कॉलेज के प्रतिनिधियों ने इस संबंध में बताया की महिलाओं को हॉस्टलों में आश्रय सुविधा दी जा सकती है। उनके द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी को दस दिन के भीतर एक सर्वे करवाने बारे कहा गया जिसमे कामकाजी महिलाएं जिन्हें आश्रय की जरूरत है। उनका डाटा इकट्ठा किया जा सके। बैठक मे उपस्थित रेडक्रास सचिव को निर्देष दिए गए की पुरानी वर्किंग वुमन हॉस्टल की बिल्डिंग को जल्द से जल्द कंडम करवाया जाया ताकि नई बिल्डिंग की निर्माण प्रक्रिया को शुरू किया जा सके।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS