अशॢील हरकत का विरोध करने पर महिला पर फेंका गरम तेल, दो युवक गिरफ्तार

अशॢील हरकत का विरोध करने पर महिला पर फेंका गरम तेल, दो युवक गिरफ्तार
X
सफीदों निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दीपक तथा मनोज आते-जाते समय उस पर अशॢील फब्तियां भी कसते थे।

हरिभूमि न्यूज. जींद

मेन बाजार सफीदों में महिला ने अशॢील हरकत का विरोध किया तो दो युवकों ने उस पर गरम तेल फेंक दिया। जिसमें महिला आंशिक रूप से झुलस गई। शहर थाना सफीदों पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ अशॢील हरकत करने, मारपीट करने तथा गरम तेल डालने का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

सफीदों के वार्ड नंबर चार निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वार्ड नंबर छह निवासी दीपक तथा मनोज आते-जाते समय उस पर अशॢील फब्तियां कसते हैं और अशॢील इशारे करते हैं। गत दिवस जब वह मेन बाजार से गुजर रही थी तो उसी दौरान दोनों ने उसके साथ अशॢील हरकत की। जब उसने विरोध किया तो दोनों गाली गलौच पर उतर आए। उसी दौरान युवकों ने गरम तेल उठा कर उस पर फेंक दिया जिसमें वह आंशिक रूप से झुलस गई। शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया। शहर थाना सफीदों पुलिस ने महिला की शिकायत पर दीपक तथा मनोज के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags

Next Story