HSSC : सब इंस्पेक्टर पद के लिए 29 अगस्त को होने वाली परीक्षा स्थगित

X
By - Manoj Jangra |17 Aug 2021 9:13 PM IST
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अनुसार सब इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए नया शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।
प्रदेश में 29 अगस्त को होने वाली महिलाओं और पुरुषों के लिए सब इंस्पेक्टर पद की लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ( HSSC ) ने इसका नोटिस जारी किया है। आयोग ने कहा कि 29 अगस्त को ही भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए परीक्षा होनी है। इसलिए सब इंस्पेक्टर की लिखित परीक्षा को स्थगित किया जाता है। जल्द ही नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।
HSSC ने महिलाओं और पुरुषों के लिए सब इंस्पेक्टर पद के लिए 29 अगस्त को होने वाली लिखित परीक्षा को स्थगित किया। सब इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए नया शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। pic.twitter.com/SJjwP75Nqr
— CMO Haryana (@cmohry) August 17, 2021
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS