HTET 2023 : हरियाणा बोर्ड ने एचटेट परीक्षा का शैड्यूल जारी किया, डीएलएड का भी परिणाम घोषित

- 2 व 3 दिसम्बर को प्रदेशभर के सेंटरों पर होगी एचटेट परीक्षा
- बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया परीक्षा परिणाम
Bhiwani : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई गई डीएलएड प्रवेश वर्ष 2020-22, 2021-23 व 2022-24 प्रथम व द्वितीय वर्ष (नियमित/रि-अपीयर) तथा प्रवेश वर्ष-2016 से 2019 मर्सी चांस परीक्षाएं जुलाई-2023 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। छात्र-अध्यापक अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देख सकते हैं। वहीं, एचटेट परीक्षा का शैड्यूल जारी किया गया। 2 व 3 दिसंबर प्रदेशभर के सेंटरों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि डीएलएड प्रवेश वर्ष- 2020-22, 2021-23 व 2022-24 प्रथम व द्वितीय वर्ष (नियमित/रि-अपीयर) तथा प्रवेश वर्ष-2016 से 2019 मर्सी चांस परीक्षाएं जुलाई-2023 की परीक्षा में कुल 32,349 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए। डीएलएड प्रवेश वर्ष 2022-2024 प्रथम वर्ष (नियमित) में 16,849 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 8013 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 47.56 रही है। डीएलएड प्रवेश वर्ष 2021-2023 द्वितीय वर्ष (नियमित) में 11272 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 7711 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 68.41 तथा प्रवेश वर्ष 2021-2023 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) में 2,816 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 1622 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 57.60 रही है।
उन्होंने बताया कि डीएलएड प्रवेश वर्ष 2020 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) में 313 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 172 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 54.95 तथा द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) में 809 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 622 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 76.89 रही है। डीएलएड मर्सी चांस परीक्षा प्रवेश वर्ष -2016-2018 प्रथम वर्ष का परिणाम 61.90, द्वितीय वर्ष 70.45, वर्ष 2017-2019 प्रथम वर्ष का परिणाम 68.97, द्वितीय वर्ष 81.82, वर्ष 2018-2020 प्रथम वर्ष का परिणाम 81.25, द्वितीय वर्ष 88.37, वर्ष 2019-2021 प्रथम वर्ष का परिणाम 71.05, द्वितीय वर्ष 82.00 प्रतिशत रहा। इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो छात्र-अध्यापक अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुन: जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो वे निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि परीक्षा की संस्थावार Performance sheets शिक्षण संस्थाओं की लॉगिन आईडी पर भेजी जाएगी तथा परीक्षा में रि-अपीयर रहे छात्र-अध्यापकों के आगामी परीक्षा हेतु आवेदन-पत्र भी सम्बन्धित संस्था की लॉगिन आईडी के माध्यम से ऑनलाइन भरे जाएंगे। प्रवेश वर्ष-2021-23 व 2022-24 डी.एल.एड. परीक्षा जुलाई-2023 में रि-अपीयर रहें छात्र-अध्यापकों की परीक्षा जनवरी-2024 में संचालित करवाई जानी है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु तिथियां निर्धारित कर दी गई है। रि-अपीयर परीक्षा के लिए शुल्क 800 रुपए प्रति विषय है, एक से अधिक विषयों में रि-अपीयर है तो परीक्षा शुल्क प्रति विषय 200 रुपए अतिरिक्त देय होगा व अधिकतम परीक्षा शुल्क 2000 रुपए प्रति छात्र-अध्यापक होगा। सम्बन्धित शिक्षण संस्थान बिना विलम्ब शुल्क 17 से 31 अक्टूबर, 100 रुपए विलम्ब शुल्क सहित 01 से 07 नवम्बर, 300 रुपए विलम्ब शुल्क सहित 08 से 14 नवम्बर तथा 1000 रुपए विलम्ब शुल्क सहित 15 से 21 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2023 का आयोजन 02 व 03 दिसम्बर, 2023 को करवाया जाएगा। इस बारे हरियाणा सरकार से अनुमति प्राप्त हो गई है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें - Gohana : गांव धनाना में जहरीले सर्प के डसने से किसान की मौत
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS