पत्नी की हत्या के बाद पति ने खुद भी फांसी लगाकर दी जान, 2 बच्चे हो गए अनाथ, यह थी वजह

पत्नी की हत्या के बाद पति ने खुद भी फांसी लगाकर दी जान, 2 बच्चे हो गए अनाथ, यह थी वजह
X
पुलिस ने गांव के ही एक निजी चिकित्सक के खिलाफ भी आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा जोड़ते हुए उसे भी आरोपी बनाया गया है।

हरिभूमि न्यूज : कैथल

कैथल के गांव भागल में चरित्र पर संदेह को लेकर पति ने पहले पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी तथा बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में पहले मृतक महिला की मां की शिकायत पर उसके दामाद के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया। बाद में गांव के ही एक निजी चिकित्सक के खिलाफ भी आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा जोड़ते हुए उसे भी आरोपी बनाया गया है।

मृतक की मां कैथल निवासी कृष्णा ने बताया कि उने अपनी लड़की पूजा की शादी करीब 17 साल पहले गांव भागल के अमरीक सिंह के साथ की थी। उनके दो बच्चे हैं। उसकी बेटी व दामाद का कई बार झगड़ा हो जाता था। 24 अगस्त को उसकी बेटी ने फोन नहीं उठाया तो वह अपनी बेटी की ससुराल भागल पहुंचीं। वहां उनके घर का मेन गेट अंदर से बंद था। किसी तरह दीवार फांद कर वे अंदर पहुंचे तो देखा कि कमरे में बेड पर उसकी बेटी पूजा मृत पड़ी थी। इसके बाद दूसरे कमरे चैक किए तो मृतका का पति अमरीक भी ऊपर के एक कमरे में पंखे के हुक में फंदा लगाए हुए मिला। उस समय तक दोनों की मौत हो चुकी थी। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसके दामाद ने पहले उसकी बेटी की हत्या की। बाद में खुद भी फांसी लगा ली। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए।

दूसरी ओर इस मामले में पुलिस के अनुसार चीका में एक चिकित्सक के खिलाफ भी आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। चीका थाना प्रभारी लहणा सिंह ने बताया कि पुलिस ने पहले इस मामले में मृतक अमरीक सिंह के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया था। बाद में मृतक महिला की मां ने शिकायत दी है कि उसका दामाद उसकी बेटी के चरित्र पर शक करता था। इस मामले में पुलिस ने भागल में एक चिकित्सक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में भी धारा इसी मामले में जोड़ दी है। बाद में परिजनों ने चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर रोष जताया।

Tags

Next Story