हरियाणा : पति को कोर्ट से मिली जमानत तो पुलिस स्टेशन में ही धरने पर बैठ गई पत्नी, यह था पूरा मामला

हरियाणा : पति को कोर्ट से मिली जमानत तो पुलिस स्टेशन में ही धरने पर बैठ गई पत्नी, यह था पूरा मामला
X
महिला ने अपने पति व सास के खिलाफ दहेज की शिकायत दे रखी थी। पुलिस ने उसके पति व सास को गिरफ्तार करके थाने ले आई पर दोनों को कोर्ट से जमानत मिल गई। जिसके बाद महिला तिलमिला गई और पुलिस पर ही आरोप लगाए।

हरिभूमि न्यूज : महम ( रोहतक )

किशनगढ़ गांव निवासी एक युवती की शादी सैमाण गांव के एक युवक के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि उसकी ससुराल वाले उसे तंग करते हैं। इस मामले में उसने अपने पति व सास के खिलाफ दहेज की शिकायत दे रखी थी। शिकायत पर कार्यवाही करते हुए महम पुलिस उसके पति व सास को गिरफ्तार करके थाने ले आई। उसको अंदेशा था कि अब वे नहीं छुट पाएंगे और उन्हें आज की रात सलाखों के पीछे ही बितानी पड़ेगी। मगर ऐसा नहीं हुआ। दोनों को कोर्ट से जमानत मिल गई।

ऐसे में विवाहिता तिलमिला गई और पुलिस पर ही नाजायज तरीके से आरोपितों को छोड़ने का आरोप लगाकर थाने में ही धरने पर बैठ गई। उसने कहा कि पुलिस ने मिलिभगत करके उसके पति व सास को छोड़ दिया है। ऐसे नहीं छोड़ा जाना चाहिए था, एक रात को उन्हें लॉक अप में रखा जाना चाहिए था। थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने धरनारत महिला को बताया कि उनको जमानत कोर्ट ने दी है। इसमें पुलिस का कोई दोष नहीं है और न ही कोई लापरवाही की है। पुलिस की जो ड्यूटी बनती थी। वह किया है। आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उनको जमानत मिल गई। पुलिस ने युवती के परिजनों को मौके पर बुलाया। काफी मान मुनव्वल के बाद विवाहिता ने रात करीब सवा नौ बजे अपना धरना समाप्त कर दिया। शाम को करीब सात बजे विवाहिता ने धरना शुरू किया था। विवाहिता को मनाने में पुलिस के पसीने छूट गए।

Tags

Next Story