पत्नी को बचाने नहर में कूदा पति, तेज बहाव में दोनों बहे, महिला की लाश मिली

पत्नी को बचाने नहर में कूदा पति, तेज बहाव में दोनों बहे, महिला की लाश मिली
X
पिपली की शंकर कॉलोनी का रहना वाला संजय अपनी पत्नी नीलम के साथ नरवाना बांच नहर पर पूजन सामग्री विसर्जन करने गया था।

कुरुक्षेत्र। नरवाना ब्रांच नहर में पूजन सामग्री विसर्जन करते समय अचानक एक महिला ने नहर में छलांग लगा दी। महिला के छलांग लगाते ही उसे पति ने भी महिला को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। पति-पत्नी दोनों के नहर में कूदने पर वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने नहर पर गोताखोर प्रगट सिंह की मदद से सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिला का शव नहर से बरामद हो गया। जानकारी के अनुसार पिपली की शंकर कॉलोनी का रहना वाला संजय रविवार को अपनी पत्नी नीलम के साथ नरवाना बांच नहर की पटरी के साथ से लगते रास्ते से गांव झिंवरहेडी जा रहे थे। वे घर से पूजन सामग्री भी लेकर चले थे जो उन्होंने नहर में विसर्जन करनी थी।

नीलम ने पूजन सामग्री नहर में विसर्जन करते समय नहर में छलांग लगा दी। नीलम को बचाने के लिए संजीव ने भी नहर में छलांग लगा दी। संजीव को तैरना नही आता था जिस कारण संजीव व नीलम दोनों नहर के तेज बहाव में बह गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर प्रगट सिंह को मौके पर बुलाया और नहर में सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिला का शव नहर से बरामद हो गया। संजीव की नहर में तलाश की जा रही है। संजीव और नीलम के दो बच्चे है जिनमें एक 10 साल व एक 6 साल का है। कॉलोनीवासियों के अनुसार संजीव हंसमुख स्वभाव का था।

Tags

Next Story