दो बच्चों को छोड़कर भाग आई थी पत्नी, पति ने घर पहुंचकर प्रेमी को मार दी गोली, जानें फिर क्या हुआ

दो बच्चों को छोड़कर भाग आई थी पत्नी, पति ने घर पहुंचकर प्रेमी को मार दी गोली, जानें फिर क्या हुआ
X
गांव मुंढाल निवासी संदीप इसी महीने की पहली तारीख को रोहतक निवासी दो बच्चों की मां को शादी करने के लिए अपने घर लाया था। इस बात से महिला का पति खफा था।

हरिभूमि न्यूज : भिवानी

सोमवार को गांव मुंढाल में दिनदहाड़े एक युवक ने अपनी पत्नी के प्रेमी को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर अनेक लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने गोली मारने के आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। वहीं घायल को इलाज के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव मुंढाल निवासी संदीप इसी महीने की पहली तारीख को रोहतक निवासी दो बच्चों की मां को शादी करने के लिए अपने घर लाया था। संदीप पिछले करीब बीस दिनों से महिला के साथ मुंढाल अपने परिवार के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि संदीप रोहतक किसी कंपनी में काम करता था, वही पास में रहने वाली महिला के साथ संदीप को प्रेम हो गया। महिला संदीप के साथ भागकर मुंढाल में रहने लगी थी।

पत्नी के शादी करने से खफा था युवक

महिला का पति मुंढाल निवासी संदीप के साथ भागने को लेकर खफा था और महिला वापिस आने के लिए भी गुहार लगा चुका था, क्योंकि महिला अपने पीछे परिवार में दो बच्चों को छोड़कर संदीप के साथ भागकर आई थी। महिला के पति द्वारा कई बार समझाने पर भी बात नहीं बनी तो महिला के पति ने मुंढाल पहुंचकर पत्नी के प्रेमी को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि संदीप के सिर में गोली लगी है जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Tags

Next Story